काला, सफेद, भूरा और लाल; ये 4 प्रकार के होते हैं चावल, जानिए कौन सा चावल है सबसे ज्यादा हेल्दी

चावल हम सभी की डाइट का एक आवश्यक हिस्सा होता है लेकिन हम सब मुख्य तौर से सफेद चावल ही खाते हैं। आज हम आपको चावल की 4 किस्म के बारे में बताने वाले हैं जो सफेद चावल के मुकाबले अधिक पौष्टिक होते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 9, 2021 10:27 PM IST

अगर चावल खाना आपको भी पसंद है तो आपको चावल के कुछ प्रकारों के बारे में बताने वाले हैं। आज तक हो सकता है आप मुख्य डाइट में केवल सफेद चावल को ही एड करते हों लेकिन ब्राउन, लाल, काले चावल, सफेद चावल के मुकाबले अधिक पोषण प्रदान करते हैं। सफेद चावल को जब प्रोसेस किया जाता है तो उसमें से अधिकतर पोषण नष्ट हो जाता है। अन्य चावल के प्रकार आपको अधिक समय तक भूख भी नहीं लगने देते हैं। चाहे आपको चावल का कोई भी रंग खाना पसंद हो लेकिन आपको पोर्शन साइज का जरूर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि चावल में कैलोरीज़ की मात्रा भी अधिक होती है इसलिए यह आपका वजन बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं चावल की 4 वैरायटी और उनके फायदों के बारे में।

1. सफेद चावल

सफेद चावल भारतीय घरों में प्रयोग होने वाला सबसे अधिक कॉमन प्रकार है। चावल की सभी वैरायटी में से सफेद सबसे अधिक प्रोसेस किया जाता है। इसमें से प्रोसेसिंग के दौरान हस्क, ब्रान और जर्म को रिमूव किया जाता है ताकि इसकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाया जा सके। लेकिन इस दौरान चावल के आवश्यक पोषक तत्त्व भी रिमूव हो जाते हैं। इसलिए चावल के इस प्रकार में अन्य प्रकार के मुकाबले कम पोषण, एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें कम फाइबर होने के कारण यह चावल आपको कम देर तक ही भर पेट रखता है।

2. ब्राउन चावल

ब्राउन चावल वैरायटी में हस्क और जर्म होता है और बाद में केवल हस्क को ही हटाया जाता है इसलिए इसको सफेद चावल के मुकाबले अधिक पौष्टिक माना जाता है। बार्न में फ्लेवनॉयड और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमें हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ब्राउन राइस में कार्ब और कैलोरीज़ की मात्रा सफेद चावल जितनी ही होती है। इसमें केवल फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिस कारण यह अधिक हेल्दी माने जाते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल भी नियंत्रित रहते हैं।

3. लाल चावल

इस किस्म का चावल एंथो साइनिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट के कारण अपना रंग लाल बना पता है। इसमें भी फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इस प्रकार के चावल में आयरन की मात्रा भी अधिक होती है जिस कारण यह आपको इंफ्लेमेशन से बचाता है और आपका ब्लड प्रेशर भी संतुलित रखता है। यह पचने में अधिक समय लगाता है जिस कारण आपका पेट अधिक समय तक भरा रहता है और आपका वजन कम होने में भी यह चावल लाभदायक होते हैं। यह चावल आपके शरीर में कैंसर सेल्स को इक्कठा होने से भी बचाते हैं।

4. काले चावल

इन्हें पर्पल राइस या फॉरबिडेन राइस भी कहा जाता है। इसके ब्रान में मौजूद फाइटो केमिकल्स के कारण ही इस चावल का ऐसा रंग मिल पाता है। इस प्रकार के चावल में प्रोटीन, विटामिन ई, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं। रिसर्च के मुताबिक इस प्रकार के चावल में सबसे अधिक एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यह चावल हमें फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती हैं। इस चावल से कैंसर और मानसिक बीमारियों का खतरा कम होता है।

निष्कर्ष

इतने सारे लाभ प्रदान करने वाले चावलों के हर प्रकार की वैरायटी को आपको खा कर देखना चाहिए और स्टडीज के मुताबिक ब्राउन राइस को सबसे अधिक पौष्टिक और हेल्दी माना जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source