Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Yellow or Black Which Kishmish is Better: किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंगूर को सूखाकर किशमिश बनाए जाते हैं। किशमिश में आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। आपको बता दें कि किशमिश कई तरह के होते हैं- इसमें काली और पीली किशमिश का सेवन ज्यादा किया जाता है। वैसे तो सभी तरह के किशमिश सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, अलग-अलग किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में अक्सर आम लोग समझ नहीं पाते हैं कि पीली या काली किशमिश में से कौन-सी किशमिश खानी चाहिए? आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि पीली या काली किशमिश में कौन-सी ज्यादा फायदेमंद होती हैं (Kali vs Peeli Kishmish)?
आपको बता दें कि पीली किशमिश संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। ये किशमिश त्वचा के लिए भी अच्छे होते हैं। पीली किशमिश में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, विटामिन-ई, आयरन, कैल्शियम और विटामिन-के पाए जाते हैं। इसके अलावा, पीली किशमिश में फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं।
काली किशमिश भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। काली किशमिश फाइबर, आयरन, पोटेशियम, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होती है। काली किशमिश में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “वैसे तो पीली और काली किशमिश, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन, काली किशमिश में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।आपको बता दें कि काली किशमिश में फाइबर और आयरन ज्यादा मात्रा में होते हैं। पीली किशमिश की तुलना में काली किशमिश में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं।”
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।