
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 5, 2021 8:39 PM IST
Image credits by: काली हल्दी के फायदों के बारे में जानते हैं आप? © etsy.com
आपने पीली हल्दी (Turmeric) तो खूब खाई है और देखी भी है, लेकिन क्या कभी काली हल्दी (Black Turmeric) के बारे में देखा-सुना या खाया है? जी हां, काली हल्दी भी भारत में खूब मिलती है। पीली हल्दी की ही तरह इसके भी कई सेहत लाभ होते हैं। पीली हल्दी की ही तरह काली हल्दी में भी कई पोषक तत्व और हीलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। हालांकि, यह काफी महंगी भी होती है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में खूब होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है काली हल्दी (Kali Haldi)। कई तरह के कैंसर के उपचार में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप काली हल्दी के फायदों (Black Turmeric Benefits in Hindi) को जान लेंगे, तो इसका सेवन जरूर करना शुरू कर देंगे।
1 काली हल्दी (Kali Haldi) लिवर के लिए फायदेमंद होती है। लिवर से संबंधित रोगों से बचे रहने के लिए ब्लैक हल्दी का सेवन कर सकते हैं। यह हल्दी लिवर की साफ-सफाई करती है। लिवर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालती है। पेट में होने वाले अल्सर, सूजन आदि से बचाव होता है।
2 एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के कारण काली हल्दी (Kali Haldi ke fayde in hindi) शरीर में होने वाली सूजन की समस्या को ठीक करती है।
3 जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा पेट में ऐंठन, दर्द होता है या फिर पीरियड्स मिस हो जाता है, तो काली हल्दी का सेवन (Kali Haldi khane ke fayde) करना शुरू कर दें। पीरियड्स के दिनों में दाल, सब्जी आदि में काली हल्दी डालें। आप एक गिलास गर्म दूध में इस हल्दी को मिलाकर पिएं। दूध नहीं है, तो गर्म पानी में भी इस हल्दी को मिलाकर पीने से दर्द, ऐंठन में आराम मिलेगा।
4 कैंसर की समस्या से बचे रहने के लिए भी काली हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के अनुसार, कोलन कैंसर के खतरे को कम करती है काली हल्दी।
5 ऑस्टियोअर्थराइटिस से ग्रस्त लोगों को भी काली हल्दी खानी चाहिए। ऑस्टियोअर्थराइटिस हड्डियों से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें जोड़ो में दर्द, जकड़न की समस्या रहती है। हल्दी में मौजूद गुण जैसे करक्युमिन, इबुप्रोफेन, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सभी हड्डियों की समस्याओं में आराम दिलाते हैं।
शोध में खुलासा, हल्दी में मौजूद ये कम्पाउंड करता है कुछ खास तरह के कोरोनावायरस का सफाया
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.