दूध वाली चाय से ज्‍यादा फायदेमंद है ब्‍लैक टी, जानिए इसके फायदे

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप अपनी डायट में हर रोज एक कप ब्लैक टी शामिल कर रहे हैं तो आप प्रोस्टेट, ओवेरियन और फेफड़ों के कैंसर से भी बच सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 25, 2019 2:01 PM IST

हमारे देश में ज्‍यादातर लोगों के दिन की शुरूआत चाय से होती है। अधिकांश लोग दिन भर में दो से तीन कप चाय पी लेते हैं। पर चाय पीने के बाद कुछ लोगों को पेट में गैस की समस्‍या महसूस होने लगती है। क्‍या आप जानते हैं कि यह समस्‍या क्‍यों होती है और क्‍या है इसका इलाज।

यह भी पढ़ें - खाने-पीने की गलत आदतों से होने वाले मुंह के छाले बन सकते हैं बड़ी परेशानी का सबब

नुकसानदायक है ये आदत

अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चाय में कैफीन एल-थायनिन और थियोफाइलिन तत्‍व पाए जाते हैं। जो मस्तिष्‍क को उत्तेजित करने का काम करते हैं, जिसे हम सामान्‍य भाषा में सुस्‍ती दूर होना मानते हैं। पर अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं तो यह आपकी सुस्‍ती तो दूर करती ही है पर पेट में कई तरह की समस्‍याएं भी पैदा कर देती है। अर्थात यह एक खराब आदत है, इसका पूरा लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आप हल्का-फुल्का खाने के बाद ही चाय पिएं। इससे पेट की अंदरुनी सतह को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें – अगर आपको भी है खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत, तो इसके जोखिम भी जान लें

अधिकांश लोग सुबह दूध वाली चाय पीना ही पसंद करते हैं पर यह चाय आपकी सुस्‍ती दूर करने की बजाए आपको चिढ़चिढ़ा बना सकती है। साथ ही दूध में मौजूद तत्‍व जब कैफीन के साथ क्रिया करते हैं तो उससे सुस्‍ती बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें – अकसर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो इन पांच हर्ब्स को करें डायट में शामिल

बेहतर है ब्‍लैक टी

सेहत के लिहाज से ब्‍लैक टी को दूध वाली चाय से बेहतर माना गया है। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। जिससे धमनियों का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप अपनी डायट में हर रोज एक कप ब्‍लैक टी शामिल कर रहे हैं तो आप प्रोस्टेट, ओवेरियन और फेफड़ों के कैंसर से भी बच सकते हैं। ब्‍लैक टी का सेवन शरीर में कैंसर कोशि‍काओं को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही महिलाओं को यह ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम से भी बचाता है।

वजन रहता है कंट्रोल

ब्‍लैक टी का सबसे बड़ा फायदा यह माना जाता है कि इससे वजन कंट्रोल रहता है। इससे पाचन की प्रक्रिया दुरुसत होती है। यह गैस के अलावा पाचन संबंधी अन्य समस्याओं में भी काफी लाभदायक होती है। दस्त या अतिसार होने पर भी ब्‍लैक टी के सेवन की सलाह दी जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source