Black Tea Benefits : सुबह पिएं ब्लैक टी, आपकी सेहत को होंगे ये 7 फायदे

ब्लैक टी सेहत के लिए काफी हेल्दी होती है। तनाव, हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है। सुबह के समय दूध वाली चाय की बजाय ब्लैक टी पीते हैं, तो जानें कौन-कौन से सेहत लाभ (Black Tea Benefits) होंगे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 1, 2020 1:47 PM IST

आप ग्रीन टी, मिल्क टी, लेमन टी तो पीते ही होंगे पर ब्लैक टी (Black tea) या काली चाय नहीं पीते, तो आज से ही पीना शुरू कर दें। ब्लैक टी यानी काली चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पी जाने वाली चाय है। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी (Black tea benefits) होती है जैसे इसके सेवन से तनाव कम होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लो होता है। हड्डियों को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं, इसके और भी कई फायदे होते हैं। यदि आप सुबह के समय दूध वाली चाय की बजाय ब्लैक टी पीते हैं, तो कौन-कौन से सेहत लाभ (Black tea benefits) होंगे, जानिए यहां...

अस्थमा में पिएं ब्लैक टी

जिन लोगों को अस्थमा (Black Tea Cures Asthma) की शिकायत है, वो ब्लैक टी यानी काली चाय पी सकते हैं। काली चाय पीने के फायदे कई हैं, क्योंकि यह वायु मार्ग को फैलाती है, जिससे सांस लेने की परेशानी दूर होती है।

कैंसर होने के खतरे को घटाए

आजकल कैंसर रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस जानलेवा बीमारी से खुद को बचाए रखना चाहते हैं, तो काली चाय यानी ब्लैक टी (Black tea reduces cancer risk) पिएं। कैंसर एक असामान्य कोशिकाओं का अनियंत्रित विकास होता है। ये घातक कोशिकाएं सामान्य शरीर के ऊतकों में पैठ बना लेती हैं। शोध के अनुसार, हर दिन एक कप ब्लैट टी पीने से कैंसर होने की आशंका बहुत हद तक कम हो जाती है।

Green Tea Benefits : वजन कम करने के लिए पिएं ग्रीन टी, जानें ग्रीन टी से होने वाले 10 सेहत लाभ

इम्यूनिटी बूस्ट करे

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से आप कई तरह की बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। कोई भी बीमारी से बचने के लिए जरूरी है इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखना। ब्लैक टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मददगार है।

न होने दे तनाव

तनाव में रहते हैं, तो काली चाय पिएं। ये चाय, तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल के उत्पादन को कम करती है। इसके अलावा, काली चाय में पाए जाने वाले एमिनो एसिड, एल-थीनाइन तनाव से मुक्ति दिलाते हैं।

Moringa Benefits : मेनोपॉज के लक्षणों को करे कम मोरिंगा या सहजन, जानें मोरिंगा के सेहत लाभ

दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाए

कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों में दिल या रक्त वाहिकाओं को शामिल किया जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना 3 कप ब्लैक टी पीने से दिल से जुड़े रोग के होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

पसीने की बदबू करे दूर 

गर्मी के दिनों में जब आपके शरीर से पसीने की बदबू आती है, तो आपके आसपास मौजूद लोगों को भी दिक्कत होने लगती है। यदि आपको कुछ ज्यादा ही पसीना आता है और पसीने की दुर्गंध से परेशान हैं, तो सुबह ब्लैक टी पीना काफी लाभकारी रहेगा। ये बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता, जिससे पसीने से बदबू नहीं आती है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोके

आज जिस तरह से वातावरण में प्रदूषण बढ़ गया है, उसका असर आपकी त्वचा पर भी बहुत जल्दी देखने को मिलता है। कम उम्र में ही चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के लाभों में स्वस्थ, एंटी-एजिंग स्किन, हृदय स्वास्थ्य और बेहतर आंखों का स्वास्थ्य शामिल हैं। ब्लैक टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होते हैं। इसकी वजह से बढ़ती उम्र के लक्षण जल्दी हावी नहीं हो पाते हैं।

वजन कम करने के लिए कौन सी चाय पीनी चाहिए

अदरक की चाय पीने के नुकसान

लौंग की चाय पीने के लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source