अस्थमा के मरीज़ों के लिए काली चाय है फायदेमंद, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

हाल ही में एक स्टडी में बताया गया कि अस्थमा के मरीज़ों को ब्लैक टी पीने से फायदा होता है। इससे, सांस लेने से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा भी ब्लैक टी पीने के कई फायदे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2020 5:29 PM IST

Black Tea Benefits: देसी मसाला चाय या दूध चीनी से बनने वाली इंडियन चाय (Indian Chai) के दीवाने ना केवल भारत बल्कि भारत के बाहर भी हैं। इलायची, अदरक, काली मिर्च, तुलसी और दूध को उबालकर बनायी जाने वाली चाय भारत के घर-घर में बनती है और दिन में कई बार लोग इसे पीते हैं। लेकिन, बहुत से लोग इस चाय की जगह ब्लैक टी पीना भी पसंद करते हैं। ब्लैक टी को उसके विशेष अरोमा और सेहतमंद फायदों के लिए भी पसंद किया जाता है। (Health benefits of Black Tea)  हाल ही में एक स्टडी में बताया गया कि अस्थमा के मरीज़ों को ब्लैक टी पीने से फायदा होता है। इससे, सांस लेने से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा भी ब्लैक टी पीने के कई फायदे हैं। ऐसे ही कुछ हेल्दी फायदों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां। (Black Tea Benefits )

क्या हैं ब्लैक टी पीने के हेल्दी फायदे (Black Tea Benefits) :

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा ही ब्लैक टी को हेल्दी बनाती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी बॉडी के इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने में सक्षम और मज़बूत बनाते हैं। इम्यूनिटी बेहतर होने से आपका शरीर बीमारियों और इंफेक्शन्स का मुकाबला कर पाता है। जिससे, आप बीमार नहीं पड़ते

कैंसर से सुरक्षा

कई स्टडीज़ में दावा किया गया है कि ब्लैक ड्रिंक कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षा दिलाता है। इसमें, एंटीऑक्सीडेंट्स और ऐसे फ्लेवेनॉयड्स होते हैं जो कैंसररोधी प्रभाव रखते हैं। इस तरह आपके शरीर को कैंसर से सुरक्षा मिलती है।

एंटीएजिंग

ब्लैक टी पीने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह आपको लम्बे समय तक जवान रहने में मदद करती है। दरअसल, ब्लैक टी के एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी डिटॉक्स का भी काम करते हैं। जिससे, शरीर में जमा विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इससे, आपकी स्किन अधिक समय तक हेल्दी रहती है। स्किन की नमी बरकरार रहने से ड्राईनेस और झुर्रियों की समस्या बहुत देर तक चेहरे पर नहीं दिखायी पड़ती और आप हमेशा जवां दिखते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source