वजन घटाने के लिए इन 3 तरीकों से खाएं काला नमक, कुछ ही दिनों में दिखेगा बेहतर रिजल्ट

Black Salt for Weight Loss : वजन को कम करने में काला नमक आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें इसका सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 20, 2023 9:10 AM IST

Black Salt for Weight Loss : आज के समय में हर व्यक्ति स्लिम और ट्रिम दिखना चाहता है। इसके लिए वह कई तरह के प्रयास करता है। कई लोग अपने वजन को घटाने के लिए घंटों एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, कुछ लोग वजन को घटाने के लिए हेल्दी आहार का चुनाव करते हैं। इन सब तरीकों को अपनाने के साथ-साथ अगर आप अपने आहार में काला नमक एड करेंगे, तो आपका वजन और भी अधिक तेजी से कम हो सकता है। जी हां, काला नमक एक ऐसा नमक है जिसका अधिकतर इस्तेमाल रायता, सलाद या फिर चाट जैसी चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है। इस नमक में मौजूद गुण आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है। वजन को कम करने के लिए आप काला नमक कई तरीकों से खा सकते हैं। आइए जानते हैं वजन को कम करने के लिए कैसे खाएं काला नमक

क्या कहती हैं डायटीशियन?

नोएडा स्थित मानस हॉस्पितल की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि काले नमक में एंटी-ओबेसिटी का गुण होता है, जो आपके मोटापे को कमकर सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपके पेट का भारीपन भी कम होता है। साथ ही यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे आपके शरीर की सूजन कम की जा सकती है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में काला नमक आपके शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ा सकता है, जिसके कारण वाटर रिटेंशन की परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आप वजन घटाने के लिए काला नमक खा रहे हैं, तो इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। 

वजन घटाने के लिए कैसे करें काला नमक का सेवन? - How to Eat Black Salt for Weight loss

काला नमक आप कई तरह के डिशेज में एड करके खा सकते हैं। वेट लॉस के लिए आप कुछ अन्य तरीकों से भी काला नमक खा सकते हैं, जैसे-

नींबू पानी के साथ काला नमक - Lemon Water with Black Salt for Weight Loss 

गर्मियों में दिनों में अधिकतर लोग अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी का सेवन करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करने का भी सोच रहे हैं, तो इसमें थोड़ा सा काला नमत एड कर दें। यह दोनों ही आपके शरीर का वजन घटाने में कारगर साबित हो सकता है। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई भी होती है, जो शरीर की अतिरिक्त गंदगी को साफ करने में असरदार है। नियमित रूप से नींबू पानी के साथ काला नमक खाने से आपका वजन कम होगा। 

रायता में मिक्स करके खाएं काला नमक

गर्मियों में दोपहर के खाने में रायता एड करना आपके शरीर के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। आप वेजीटेबल और फ्रूट्स रायता को इस दौरान एड करें। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें थोड़ा सा काला नमक एड करें। यह रायता का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसके गुणों को भी दोगुना कर सकता है, जिससे आपका वजन भी कम होगा। साथ ही गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानी कम होगी।

गर्म पानी के साथ काला नमक - Black Salt With Warm Water for Weight loss

वजन को कम करने के लिए आप गर्म पानी के साथ काला नमक खा सकते हैं। यह आपके वजन को तेजी से कम करेगा। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चुटकी काला नमक मिक्स कर लें। अब इसे चाय की तरह घूंट-घूंट करके पिएं। इससे आपका पाचन भी दुरुस्त होगा। साथ ही वजन भी कम होगा। 

वजन को कम करने के लिए काला नमक हेल्दी हो सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में काला नमक खाने से वॉटर रिटेंशन की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source