महिलाओं की इन 5 परेशानियों को दूर कर सकती है काली किशमिश, रोजाना इस तरह खाएं

Black Raisin for Women: महिलाओं के लिए काली किशमिश का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 6, 2024 5:01 PM IST

Black Raisin for Women: अंगूर को ड्राई करके किशमिश तैयार किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इसका इस्तेमाल खीर, शेक, लड्डू जैसी चीजों को तैयार करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा किशमिश का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसे कई लोग दूध के साथ-साथ पानी में भिगोकर भी करते हैं। किशमिश दो तरह का होता है। हरी और काली, अधिकतर लोग हरी किशमिश का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काली किशमिश के सेवन से महिलाओं की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में काली किशमिश के सेवन से महिलाओं को होने वाले फायदे और खाने का सही तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

शरीर को करता है डिटॉक्स 

काली किशमिश का प्रयोग ब्लड में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए किया जाता है। यह बॉडी को डिटॉक्स कर सकता है। साथ ही इसकी मदद से पीसीओएस, अनियमित मासिक धर्म और मासिक धर्म के दौरान होने वाली ब्लड क्लोटिंग की परेशानी को दूर कर सकता है।

एनीमिया से रखे सुरक्षित

काली किशमिश का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। भारत की अधिकतर महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं। काली किशमिश में आयरन, कॉपर और विटामिन्स होते हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। इसके नियमित रूप के सेवन से एनीमिया से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

हार्ट हेल्थ में सुधार

काली किशमिश के सेवन से हार्ट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। इसमें एंटी-कोलेस्ट्रॉल यौगिकों मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही इससे स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के खतरों को दूर किया जा सकता है।

यौन स्वास्थ्य में सुधार

काली किशमिश एक कामोत्तेजक है, जो महिलाओं और पुरुषों में उत्तेजना पैदा करता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड महिलाओं के गर्भधारण की संभावना को बढ़ा सकता है। अगर आप इनफर्टिलिटी की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो काली किशमिश का सेवन करें।

स्किन की परेशानी करे दूर

काली किशमिश में डिटॉक्सिंग और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को साफ, चमकदार और दृढ़ बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी स्किन के मुंहासों को रोकने में भी मदद कर सकता है।

कैसे करें काली किशमिश का सेवन

इसका सेवन करने के लिए 150 ग्राम की अच्छी गुणवत्ता वाली काली किशमिश लें। इसे 2 कप पानी में मिला लें और रात भर ढककर भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इसे सुबह छान लें और किशमिश को भी कुचल कर उसके रस को पानी में मिक्स कर लें और फिर इसका सुबह खाली पेट सेवन करें।

काली किशमिश महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसे में अपने हेल्थ की सलाह जरूर लें।