Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Black Guava Benefits: जल्दी बूढ़ा नहीं होना तो खाएं काला अमरूद, फल से लेकर फूल, पत्तियों में छिपे हैं कई गुण, जानें काले अमरूद के 10 फायदे

काले अमरूद (Black Guava) को विकसित किया है बिहार कृषि विश्वविद्यालय (भागलपुर) के साइंटिस्ट्स ने, जो बेहद ही खास फल है। यह बाहर से देखने में काला है, इसलिए इसे काला अमरूद नाम दिया गया है। जानें, काले अमरूद को खाने के सेहत लाभ...

Black Guava Benefits: जल्दी बूढ़ा नहीं होना तो खाएं काला अमरूद, फल से लेकर फूल, पत्तियों में छिपे हैं कई गुण, जानें काले अमरूद के 10 फायदे
काला अमरूद खाएंगे, तो सेहत को होंगे कई लाभ....PC: exportersindia.com

Written by Anshumala |Updated : October 11, 2021 7:31 AM IST

Black Guava Benefits in Hindi: अमरूद का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद (Guava Benefits) होता है। खासकर, यह पेट को हेल्दी रखता है। ठंड के मौसम में अमरूद आने लगता है, क्योंकि यह सर्दियों के मौसम में खाया जाने वाला फल है। अमरूद की कई वेरायटी होती है, जैसे हरा, लाल, लेकिन इसमें एक और नई वेरायटी जुड़ गई है काले अमरूद की। जी हां, अब आप काला अमरूद भी खा सकते हैं और अपने घर के गार्डन में इसकी बागवानी भी कर सकते हैं। अमरूद एक सस्ता फल है, जिसे किसी के लिए खरीदना बहुत भारी नहीं पड़ता है। गांव और छोटे शहरों में तो अधिकतर घरों में अमरूद का एक पेड़ आपको मिल जाएगा। आइए जानते हैं काले अमरूद (Black Guava Health Benefits) के बारे में...

किसने विकसित किया काला अमरूद?

काले अमरूद (Black Guava) को विकसित किया है बिहार कृषि विश्वविद्यालय (भागलपुर) के साइंटिस्ट्स ने, जो बेहद ही खास फल है। यह बाहर से देखने में काला है, इसलिए इसे काला अमरूद नाम दिया गया है। अंदर से इसका (black guava in bihar) गूदा लाल रंग का होता है। इस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार, उन्होंने 2-3 वर्ष पहले अमरूद के इस खास किस्म के पौधे को लगाया था। यह फल पूरी तरह से पककर अगस्त महीने के अंत में या फिर सितंबर में तैयार हो जाएगा। यदि सबकुछ अच्छा रहा, तो बहुत जल्द ही काले अमरूद की कॉमर्शियल खेती शुरू कर दी जाएगी। इस अमरूद को यूपी के मलीहाबाद के किसान भी उगा रहे हैं। यह स्वाद में बेहद ही मीठा होता है और काफी तेजी से उगता है। यह अन्य अमरूदों की तुलना में थोड़ा अधिक महंगा भी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

काले अमरूद के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं (Black Guava Benefits)

  1. काले अमरूद में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जिसे खाने से असमय आने वाले बुढ़ापे को रोका जा सकता है।
  2. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है।
  3. इसमें विटामिंस जैसे विटामिन ए, बी, सी भी होता है।
  4. इसमें मिनरल्स और विटामिंस भी होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं।
  5. यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो इस अमरूद का भी सेवन कर सकते हैं।
  6. शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी है, तो काला अमरूद इस समस्या को भी दूर करता है।
  7. बता दें कि ना सिर्फ इसका फल, बल्कि पत्तियां, फूल, पेड़ भी हल्के काले रंग के ही होते हैं।
  8. यदि आपको अधिक उम्र तक जीना है, तो आप खा सकते हैं काला अमरूद, क्योंकि यह उम्र लंबी कर सकता है।
  9. अमरूद खाने से कब्ज और बवासीर की समस्या में लाभ देता है।
  10. यदि किसी को एनीमिया है (शरीर में खून की कमी), तो काले अमरूद को खाना फायदेमंद होगा, क्योंकि यह आयरन, कैल्शियम से भी भरूपर होता है।

About the Author

... Read More