
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 19, 2023 4:42 PM IST
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए काले अंगूर
Fruits for diabetic patients: डायबिटीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए हर किसी को सही डाइट लेने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद से लेकर एलोपैथी एक्सपर्ट्स भी डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। जिन लोगों को ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है, उन लोगों को अपनी डाइट खासतौर पर ज्यादा से ज्यादा फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। कुछ फल डायबिटीज कंट्रोल करने (Diabetes control fruits) में भी मदद कर सकते हैं। लेकिन काले अंगूर का सेवन करने से बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको डायबिटीज के मरीजों के लिए काले अंगूर से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप या आपके घर में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो आपको काले अंगूर से मिलने वाले इन फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए। (Diabetes me kale angoor)
डायबिटीज के मरीजों के लिए काले अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। डायबिटीज इंसुलिन रेगुलेशन में सुधार करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ता है। इन दो चीजों की मदद से ब्लड में बढ़ते शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा काले अंगूर का सेवन करने डायबिटीज के मरीजों को कई अन्य फायदे भी होते हैं -
काले अंगूर में खूब मात्रा में पानी में घुलनशील डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिसकी मदद से कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को कब्ज से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा रहती हैं और काले अंगूर का सेवन करके इस समस्या का इलाज करने में मदद मिल सकती है।
काले अंगूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में होने वाली कई प्रकार की क्षति को कंट्रोल कर देता है। कुछ अध्ययन के अनुसार डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स का होना जरूरी है।
हमारे शरीर लिए आवश्यक पोषक तत्वों में विटामिन का नाम भी आता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी विटामिन बहुत जरूरी हैं। काले अंगूर से हमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा रहता है।
अंगूर छोटे आकार का फल है और एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में बीस से तीस अंगूर आराम से खा सकता है। हालांकि, जैसा कि अंगूर में शुगर भी होता है, इसलिए एक डायबिटीज व्यक्ति रोजाना 15 से 20 अंगूर खा सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपने पहले से ही कोई शुगर वाला फूड खा रखा है, तो 20 अंगूर आपके लिए ज्यादा हो सकते हैं।
देखा गया है कि कुछ डायबिटीज के मरीज फल की जगह पर उनका जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन मरीजों को जूस की जगह फल खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फल की तुलना में जूस पेट में जाकर तेजी से ब्लड शुर बढ़ाता है। इसलिए आपको काले अंगूरों का ही सेवन करना चाहिए।