Diabetes: बढ़ते ब्लड शुगर को करना चाहते हैं कम तो गेहूं छोड़ खाएं काले चने से बनी ये 4 चीजें, मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन

Black gram for diabetes: डायबिटीज जैसी बीमारियों से निपटने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि डाइट भी सही होना बहुत जरूरी है। काले चने का सेवन करके भी ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है। चलिए जानते हैं काले चने की कुछ चीजों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 24, 2023 2:15 PM IST

Health benefits of kala chana: इस बारे में आज हर कोई जानता है कि डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है और जड़ से इसका इलाज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए दवाएं मौजूद हैं और उनकी मदद से सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। लेकिन सिर्फ दवाएं ही नहीं सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से भी डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। काला चना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा डाइट विकल्प है, जो खूब पोषण देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। डॉक्टर भी गेहूं से बनी रोटियां खाने की बजाय गेहूं के साथ चना पीसकर उसकी रोटी खाने की सलाह देते हैं। यदि आप या आपके घर में डायबिटीज से ग्रस्त कोई मरीज है, तो हम आपको चने की कुछ खास चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में -

1. चने का चाट (Black gram chaat for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए चने का चाट काफी फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर चने के साथ-साथ इसमें प्याज, टमाटर, धनिया और नींबू आदि मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद बढ़ने के साथ-साथ इसके हेल्थ बेनेफिट्स भी बढ़ जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक अच्छी डाइट हो सकती है।

2. उबला चना और दही (Boiled black gram and curd for diabetes)

चने को उबालकर उसे दही में डालकर सही नमक व मसाला मिलाकर खाना बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। डायबिटीज के मरीज रोजाना लो फैट दही में उबला हुए चना डालकर उसका सेवन कर सकते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

3. अंकुरित चना (Sprouted black gram for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंकुरित चना बहुत ही हेल्दी डाइट ऑप्शन है। रोज सुबह खाना खाने के दौरान या पहले आपको एक कटोरी अंकुरित चना जरूर लेना चाहिए। अगर आप चाहें तो इसमें भी प्याज, टमाटर, नींबू और नमक आदि मिला सकते हैं।

4. भुना हुआ चना (Roasted chana for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए भुना हुआ चना एक अच्छा स्नैक्स है। देखा गया है कि अक्सर डायबिटीज के मरीजों को बार-बार भूख लगती है और कई बार वे ऐसी चीज खा लेते हैं, जो उनका ब्लड शुगर बढ़ाती है। साथ ही भुने हुए चने में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन व फाइबर पाया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है।

डिस्कलेमर: हालांकि, जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए। साथ ही यदि आप अपनी डाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव कर रहे हैं, तो भी डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डॉक्टर से पूछे बिना किसी भी प्रकार की दवा का इस्तेमाल शुरू या बंद न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source