Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
फिटनेस के लिए जरूरी है कि आपका वजन नियंत्रित हो। वजन कम करना है तो ब्लैक कॉफी आपकेे लिए मददगार साबित हो सकती है। हाल ही में हुए शोध में यह सामने आया है कि कॉफी में कुछ खास तरह के तत्व होते हैं, जो तेजी से वजन कम करते हैं। पर ध्यान रहे कि इसमें शुगर और क्रीम नहीं होनी चाहिए। वरना कैलोरी बढ़ जाएगी। अगर वजन कम करना है तो आपको ब्लैक कॉफी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
अगर आप वजन कम करने की सोच रहें हैं तो ब्लैक कॉफी एक बेहतर विकल्प है। कॉफी में कैफीन होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। कॉफी पीने के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। ब्लैक कॉफी में लो-कैलोरी फैट और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो वजन कम करने के लिए बहुत प्रभावी होता है। आइए जानते हैं ब्लैक कॉफी किस प्रकार वजन कम करने में मदद करता है।
ब्लैक कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड वसा के अवशोषण को कम करने के अलावा पाचन के दौरान वसा को आसानी से ब्रेकडाउन करने में भी मदद करता है। रोजाना इसको पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। जब एक व्यक्ति दिन में 3 से 5 कप ब्लैक कॉफी पीता है वो अधिक कैलोरी बर्न करता है, उन लोगों की तुलना में जो ब्लैक कॉफी नहीं पीते हैं।
ब्लैक कॉफी में एक खास तरह का तत्व होता है, जिसे क्लोरोजेनिक एसिड के नाम से जाना जाता है। यह एसिड वजन कम करने में मदद करता है। क्लोरोजेनिक एसिड शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ने से रोकता है। साथ ही न्यू फैट सेल्स के उत्पादन को भी रोकता है। ब्लैक कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है जो मेटाबॉलिक एक्टिविटी को उत्तेजित करता है। शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है, जो भूख को दबाने में मदद करता है। एक कप ब्लैक कॉफी में 5.4 कैलोरी होता है और यह कैलोरी फ्री ड्रिंक के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन अगर ब्लैक कॉफी में क्रीम और चीनी डाल दी जाए तो यह कैलोरी कम करने के बजाय बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें - Vegan Milk : कम करना है वजन तो डाइट में शामिल करें वेगन मिल्क
शरीर में वसा या पानी की मात्रा अधिक होने के कारण कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है। ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इस तरीके को अपनाकर अत्यधिक वजन को कम किया जा सकता है। ब्लैक कॉफी का कोई साइड इफेक्ट भी होता है।