
Also Read
Bitter Gourd Juice : करेला भले ही स्वाद में कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है। डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करन में करेला हमारी मदद कर सकता है। करेले में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए औषधी की तरह कार्य करते हैं। सब्जी के अलावा करेले का सेवन आप जूस के रूप में कर सकते हैं। बहुत से डायबिटीज (Bitter Gourd Juice) रोगी नियमित रूप से करेले के जूस का सेवन करते हैं। इसके अलावा स्किन के लिए भी करेला बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं करेला जूस पीने के फायदे और इसे बनाने का क्या तरीका (Bitter Gourd Juice) है-
डॉक्टर्स के मुताबिक, करेले में डायबिटिक्स प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसमें मौजूद मोमर्सिडीन और चरनटीन से खून में ग्लूकोज का लेवल कम होता है। करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी या पी-इंसुलिन होता है, जो डायबिटीज को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करने में हमारी मदद कर सकता है। खाली पेट करेले का जूस पीने से डायबिटीज कंट्रोल हो सकता है।
करेले का जूस कैंसर, किडनी में पथरी जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इसके साथ ही मानसून में होने वाली बीमारी जैसे- उल्टी, गैस की समस्या, दस्त , पीलिया, गठिया और मुंह के छालों में भी आराम दिलाता है।
करेले का जूस आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी हमारी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटिन, आंखों की बीमारियों के खतरे को कम करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
अगर पाचन संबंधी कोई समस्या है तो करेले का जूस उसमें भी फायदा करता है। साथ ही यह दिमागी विकास में भी मदद करता है और उसे सेहतमंद रखता है।
वेट लॉस करने में भी करेला का जूस आपकी मदद कर सकता है। आप दिन में दो बार करेले का जूस पी सकते हैं। इसे आप डेली डाइट में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हमेशा ताजे करेले का चयन करें। करेले को ठीक से साफ करके छिलका निकाल दें। इसके बाद करेले का बीज पूरी तरह से निकाल दें। करेले को मिक्सर में डालकर पूरा जूस निकाल लें। आप इसे बिना छाने ही पीना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए नमक और नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट पीएं चने का पानी, सेहत को होंगे ये भी फायदे
वजन घटाने के लिए पिएं सेब के सिरके से तैयार ये 2 स्पेशल ड्रिंक