... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 20, 2019 11:35 AM IST
करेला खाने के सेहत लाभ। © Shutterstock.
करेला खाने में भले ही कड़वा होता है लेकिन इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे। करेला कई रोगों को दूर करने में सहायक होता है। जानें इसके फायदों के बारे में...
सिरदर्द दूर करे: करेले की ताजी पत्तियों को पीस कर माथे पर लगाने से सिरदर्द से आराम मिलता है।
घाव ठीक करे: घाव पर करेले के जड़ को पीस कर लगाने से घाव पक जाता है और मवाद भी निकल जाता है। इससे घाव जल्दी ठीक हो जाता है। अगर आपके पास करेले का जड़ नहीं है तो इसकी पत्तियों को पीस कर गर्म करके पट्टी बांध लें। इससे फोड़ा पक जाएगा और पस भी निकल जाएगी।
घुटने का दर्द हो दूर: कच्चे करेले को आग में भूनकर, फिर मसल कर रुई में लपेट कर घुटने में बांधने से घुटने के दर्द में आराम मिलता है।
पथरी में भी लाभदायक: करेले के रस को पीने से पथरी में आराम मिलता है।
मुंह के छालों से दिलाए छुटकारा: करेला मुंह के छालों के लिए अचूक दवा है। करेले की पत्तियों का रस निकालकर उसमें थोड़ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें और मुंह के छालों पर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी ना मिले तो करेले के रस में रूई को डुबोकर छाले वाली जगह पर लगाएं और लाह को बाहर आने दें। इससे मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।