• हिंदी

लगने लगेगी भूख, जब करेंगे ये 2 आसन

लगने लगेगी भूख, जब करेंगे ये 2 आसन
भूख बढ़ाने के लिए नियमित करें बद्ध कोणासन। © Shutterstock

भूख यदि आपको भी कम लगती है, तो इसे बढ़ाने का सबसे आसान और हेल्दी उपाय है योगासन।

Written by Anshumala |Published : March 25, 2019 4:34 PM IST

कई लोगों को भूख कम लगती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। कभी भी खाना खाना, हद से ज्यादा खाना, बेतरतीब जीवनशैली आदि। कई बार बाहर की चीजें अधिक खाने से भी शरीर में मौजूद अग्नि धीरे-धीरे मंद होने लगती है। यही कारण है कि लोग दुबले हो जाते हैं और कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण आप अपना कोई भी काम सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। जब भूख कम लगती है तो कमजोरी के कारण चक्कर आने लगता है। भूख यदि आपको भी कम लगती है, तो इसे बढ़ाने का सबसे आसान और हेल्दी उपाय है योग। कुछ योगासन ऐसे हैं, जो भूख को बढ़ाते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन

भूख बढ़ाने वाले योग आसन

Also Read

More News

बड़ों के साथ ही बच्चों को भी भूख कम लगती है, जिसके कारण वो कमजोर नजर आते हैं। न तो वो खेलना पसंद करते हैं और न ही पढ़ना। ऐसे में भूख बढ़ाने के लिए आप निम्न आसन नियमित रूप से करके देखें।

पेट हो जाएगा अंदर जब रोज करेंगे यह एक आसन

बद्ध कोणासन

बद्ध कोणासन को बटर फ्लाई पोज में करते हैं। इसे फर्श पर बैठकर अपनी कमर को सीधा करके पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने हाथों से अपने पैरों के पंजे पकड़ें और फिर पैरों को मूव कराएं। इस योग के अभ्यास से भूख बढ़ती है। साथ ही पाचन शक्ति तेज होती है। इसे करने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

”विपरीत करणी” रोज करें यह आसन और पाएं कई सेहत लाभ

शशांकासन

शशांकासन को खरगोश पोज में किया जाता है। तनाव को दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है। इसे करने से पाचन क्रिया सही ढंग से काम करती है। साथ ही में पेट में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है, जिससे हमारी भूख बढ़ती है। सबसे पहले फर्श पर बैठ जाएं। फिर अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर मोड़ कर हिप्स को पीछे रखें। एड़ियों पर बैठ जाएं। अब गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर सांस को छोड़ते हुए अपने हाथ अपने आगे ले आएं। सिर को भी नीचे झुका लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलता है और साथ में आप के पेट की परेशानियां कम होती हैं। भूख भी बढ़ती है।