Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bitter gourd juice benefits: करेले को बहुत ही कम लोग पसंद करते हैं, कुछ लोग तो करेला का नाम ही सुनकर ऐसा मुंह बना लेते हैं, जैसे उन्होंने कच्चा करेला खा लिया हो। लेकिन क्या आपको पता है कि करेले का सेवन करने से स्वास्थ्य को कितने लाभ मिलते हैं। इनमें से एक फायदा कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी है। करेले का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। इस लेख में हम कोलेस्ट्रॉल को मरीजों को करेले का जूस पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बात करेंगे अगर आप या आपके परिवार का कोई व्यक्ति कोलेस्ट्रॉल का मरीज है, तो आपको यह जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए। (bitter gourd for cholesterol in hindi)
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर शरीर के अंदर धमनियों में फैटी प्लाक जमने लग जाता है, जिससे दिल को खून पंप करने में जरूरत से ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में करेले का जूस पीना कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। कुछ एनीमल स्टडीज में भी पाया गया है कि करेले का जूस पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता है।
करेले का जूस सेहत के लिए इतना फायदेमंद है कि आपको इसका पूरा गिलास पीने की जरूरत नहीं है आधे से ही यह अपना काम कर देगा। हालांकि यह स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है, तो आप दूसरे फलों व सब्जियों के रस के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल के कुछ मरीज करेले की चाय बनाकर भी सेवन करते हैं, जिस से उन्हें काफी फायदा मिलता है। लेकिन रोज आधा गिलास करेले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ शरीर की अन्य कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
करेले का जूस बनाना बहुत ही आसान है और सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है। करेले का जूस बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले सभी चीजें आमतौर पर हमारे किचन में ही मिल जाती हैं। करेले का जूस बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता पड़ती है -
आपका जूस तैयार हो गया है और इसके कड़वेपन को कम करने के लिए आप इसमें किसी दूसरे फल या सब्जी का रस भी मिला सकते हैं जैसे सेब, नाशपाती, अनानास, आम, गाजर, चुकंदर या फिर किसी अन्य सब्जी या फल का रस।