बिना चीनी के कैसे बनाएं शुगर फ्री मिठाइयां, न बढ़ेगा वजन और डायबिटीज भी रहेगा कंट्रोल

Homemade Sugar Free Sweets: डायबिटीज और मोटापे से परेशान लोगों के लिए बिना चीनी से बनी मिठाइयां एक अच्छा विकल्प हो सकता है और इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 18, 2025 6:40 PM IST

Bina Chini ki Mithai Kaise Banaen: त्योहारों का असली मजा खाने-खिलाने में आता है, मगर डायबिटीज के मरीजों के लिए ऐसे में ऐसे त्योहार मनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। उन्हें कई चीजों से परहेज करना पड़ता है, उनमें से प्रमुख है मिठाइयों से। दिवाली रोशनी और मिठास का त्योहार है, लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं, तो बाजार की मिठाइयों से दूरी बनाना समझदारी है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आप दिवाली पर मिठास से वंचित रह जाए। आप घर पर बनी शुगर-फ्री मिठाइयां खा सकते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प हैं। ऐसे में इस बार आप बस अपना मन मानकर न रह जाए, इसके लिए आज हम आपको ऐसी मिठाईयों के बारे में बताएंगे, जो आप बिना किसी डर के खा सकते हैं।

शुगर-फ्री खोया पिस्ता बर्फी

इस मिठाई को बिना रिफाइंड शुगर के बनाया जाता है, जो कि घर पर भी आसानी से तैयार की जा सकती है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें खोया, इलायची पाउडर, और शुगर की जगह स्टेविया या डेट पेस्ट का इस्तेमाल करें। ऊपर से पिस्ता की कतरन डालें और ठंडा करके काट लें। यह स्वाद में रिच और सेहत के लिए हल्की होती है।

(और पढ़ें - डायबिटीज कंट्रोल कैसे करें)

ड्राई फ्रूट्स लड्डू

ड्राई फ्रूट्स लड्डू को प बिना चीनी और बिना घी के भी तैयार कर सकते हैं, जो कि बेहद टेस्टी बनते हैं। खजूर, अंजीर, बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश को हल्का भूनकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। इन्हें गोल आकार में बांधकर शुगर-फ्री हेल्दी लड्डू तैयार करें। इसमें कोई एक्सट्रा शुगर नहीं होती, जो आपको नुकसान पहुंचाएं।

नारियल और खजूर की बर्फी

कसा हुआ नारियल और खजूर इस मिठाई का मुख्य आधार है, जो कि सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। इसमें घी की कुछ बूंदें, इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे होते हैं, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी हैं और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं पहुंचाते।

शुगर-फ्री सेवई खीर

अगर आप कोई मिठाई न बना पाएं तो त्योहार वाले दिन दूध में सेवई और स्टेविया डालकर धीमी आंच पर पकाकर ऊपर से इलायची और सूखे मेवे डालकर स्वादिष्ट सेवई खीर बनाकर खा सकती हैं। यह हल्की, मीठी और शुगर कंट्रोल में रखने वाली मिठाई है, जो आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source