भूमि पेडणेकर इस दिवाली दोस्तों को पौधे कर रहीं भेंट, कोरोना काल में अपनों को तोहफे में दें ये 5 हेल्दी गिफ्ट्स

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने कहा है कि वे इस दिवाली (Diwali 2020) पर फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों, कलीग्स और जान-पहचान के लोगों को पौधें भेंट करेंगी। भूमि की तरह आप कोरोना काल में अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं ये 5 हेल्दी गिफ्ट्स

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 10, 2020 10:36 PM IST

Healthy Diwali Gifts: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) ने इस दिवाली पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भागीदारी के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। भूमि ने कहा है कि वे इस दिवाली (Diwali 2020) पर फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों, कलीग्स और जान-पहचान के लोगों को पौधें भेंट करेंगी। भूमि ने कहा कि, " अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और कलीग्स को पौधे भेंट करने के पीछे का मकसद यही है कि  इस दिवाली पर हरियाली और सम्पन्नता की मदद से खुशियां फैला सकूं। मैं एक क्लाइमेट वॉरियर हूं। इसीलिए, मैंने सोचा कि इस बार मुझे लोगों को उपहार देने के तरीके में बदलाव करने चाहिए।"

गौरतलब है कि भूमि पर्यावरण से जुड़े एक प्रोजेक्ट क्लाइमेट वॉरियर का भी हिस्सा हैं। इस अभियान के एक साल पूरे होने पर भूमि ने यह विशेष आइडिया शेयर किया।

View this post on Instagram

NEW CLIMATE WARRIOR GIFS ARE LIVE. Follow the steps, spread awareness 🙌 #ClimateWarrior

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar) on

इस दिवाली लोगों को दें ये हेल्दी गिफ्ट्स:

दिवाली का त्योहार नज़दीक है और इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देने की तैयारियों में जुट गए हैं। हर साल लोग तोहफे को तौर पर कपड़े, मिठाइयां और क्रॉकरी जैसी चीज़ें एक-दूसरे को देते हैं। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी ने इस बार हर सामाजिक गतिविधियों और त्योहारों को मनाने का तरीका बदल दिया है। (Celebrating Diwali during Pandemic)

कोविड-19 की वजह से लोगों में अपनी इम्यूनिटी (Immunity) और हेल्थ के प्रति अधिक जागरूकता आयी है। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो उनके लिए कुछ हेल्दी चीज़ें चुनें। इस तरीके से उनकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Immunity Power) को बढ़ाने और स्वस्थ रहने में आप भी मदद कर सकते हैं।

विटामिन सी से भरपूर फ्रूट्स

सेहत के लिए ताज़े-मौसमी फलों से अच्छी खुराक और क्या हो सकती है। सर्दियों के मौसम में हेल्दी, रसीले, मीठे और स्वादिष्ट फलों (Healthy Indian Fruits) की आवक बढ़ जाती है। आप भी मौसम और पौष्टिकता के आधार पर फलों की टोकरी तैयार करें। सेब, पीच, आंवला, अंगूर, अमरूद और कच्चे खजूर से लेकर ड्रैगन फ्रूट्स,कीवि और अन्य एक्जॉटिक फ्रूट्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। दरअसल, फलों से एंटीऑक्सीडेंट्, विटामिन सी और बीटा केरोटिन जैसे पोषक तत्वों की मात्रा काफी अधिक होती है जो आपके शरीर को इंफेक्शन्स और वायरल बीमारियों से बचने में सक्षम बनाता है। (Vitamin C rich Foods benefits)

Vitamin C Rich Fruits फलों से एंटीऑक्सीडेंट्, विटामिन सी और बीटा केरोटिन जैसे पोषक तत्वों की मात्रा काफी अधिक होती है जो आपके शरीर को इंफेक्शन्स और वायरल बीमारियों से बचने में सक्षम बनाता है।

ड्राईफ्रूट्स

हेल्दी फाइबर, विटामिंस, ज़िंक, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्राई फ्रूट्स ना केवल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। बल्कि, ये वेट लॉस और मेमरी बूस्ट करने में भी मदद करते हैं। बादाम, किशमिश, पिस्ता, काजू, अखरोट जैसे ड्राईफ्रूट्स तोहफे के तौर पर पेश कर सकते हैं। ( Healthy Diwali Gift Ideas )

हर्बल टी

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बाज़ार में कई अच्छी कम्पनियों के हर्बल टी पैकेट्स उपलब्ध हैं। ग्रीन टी के अलावा आप हिबिस्कस टी, इलांग इलांग टी, रेड टी, व्हाइट टी जैसे पर्याय चुन सकते हैं। साथ ही आयुर्वेदिक औषधियों जैसे-तुलसी, लेमन टी, जिंजर टी भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। (Herbal Teas)

ways to boost immunity naturally दिवाली गिफ्ट के तौर पर इम्यूनिटी बढ़ाने वाली हर्बल टी एक अच्छा ऑप्शन्स हैं।

गरम मसाले

केरल (Kerala) के स्पाइस गार्डन में मिलने वाले गरम मसालों की मांग देश-विदेश में हैं। इसी तरह देश के अलग्-अलग हिस्सों में ऑर्गैनिक और नैचुरली उगाए जानेवाले भारतीय मसाले (Indian Spices) अपनी गुणवत्ता, औषधिय गुणों और फ्लेवर की वजह से आयुर्वेदिक औषधियों (Immunity boosting ayurvedic herbs)  में गिनी जाती हैं। इस दिवाली आप भी अपने दोस्तों को लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, चक्रफूल और हरी इलायची जैसे खूश्बूदार और हेल्दी साबुत मसाले गिफ्ट करें। (Healthy Diwali Gift Ideas)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source