Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Vegan Diet: भूमि पेडणेकर ने छोड़ा नॉन-वेज खाना, वीगन डायट स्टार्ट करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

लॉकडाउन के बाद बहुत-सी बड़ी हस्तियों ने नॉन-वेज भोजन छोड़ने की घोषणा की है। भूमि पेडणेनकर भी उनमें से एक हैं।

Vegan Diet: भूमि पेडणेकर ने छोड़ा नॉन-वेज खाना, वीगन डायट स्टार्ट करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
भूमि पेडणेकर ने छोड़ा नॉन-वेज खाना, वीगन डायट की स्टार्ट करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 1, 2021 6:10 PM IST

Vegan Diet: बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) ने लॉकडाउन के दौरान अपनी हेल्थ से जुड़ा एक बडा फैसला लिया है। सांड की आंख और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया है।  मीडिया को भूमि ने बताया , "मांसाहार भोजन पर मैं कभी भी बहुत ज्यादा आश्रित नहीं रही हूं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान मैंने इस पर काफी ज्यादा सोचा। मांसाहारी भोजन छोड़े मुझे अब 6 महीने हो गए हैं और मैं अच्छा महसूस कर रही हूं, अपराधबोध से मुक्त हूं और शारीरिक रूप से भी खुद को हेल्दी महसूस कर रही हूं।" ((Bhumi Pednekar diet)

भूमि पेडणेकर बनी शाकाहारी (Bhumi Pednekar Turned Vegan)

भूमि ने आगे कहा, " मैं कई साल पहले से ही वेजीटेरियन बनना चाहती थी, लेकिन जैसा कुछ आदतें  जल्दी पीछा नहीं छोड़ती , इसीलिए मांसाहार (Non-Vegetarian Diet) छोड़ने में  दिक्कत हो रही थी। पर्यावरण की रक्षा करने वालों के साथ अपने सफर के दौरान मैंने कई ऐसे अनुभव किए जिसके बाद नॉन-वेज खाना खाने का मन ही नहीं हुआ।" भूमि ने अपने फैंस को भी इस बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इंफॉर्म किया।

View this post on Instagram

#FoodForThought

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar) on

Also Read

More News

भूमि (Bhumi Pednekar diet) का कहना है कि उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि, भूमि अब पूरी तरह से शाकाहारी बन गयी हैं और वो अब केवल नैचुरल, ऑर्गैनिक,  हेल्दी और प्लांट बेस्ड डायट का सेवन करेंगी। इस तरह की शाकाहारी और वीगन डायट (Vegan Diet Trend during Lockdown) को इन दिनों कई सेलिब्रिटीज़ ने अपनाया है। खासकर, लॉकडाउन के बाद बहुत-सी बड़ी हस्तियों ने नॉन-वेज भोजन छोड़ने की घोषणा की है। भूमि पेडणेनकर भी उनमें से एक हैं। (Bhumi Pednekar  turns Vegetarian )

क्या है वीगन डायट ?

वीगनिज़म (Veganism) शब्द कुछ समय से खूब चर्चा में। यह एक प्रकार की शाकाहारी डायट है जिसमें लोग जानवरों का मीट या उनके अंडों जैसी एनिमल-बेस्ड प्रॉडक्ट्स (Animal Based Products) का सेवन नही करते। इस तरह की डायट में अंडे (Eggs), मीट (Meat) के अलावा दूध, पनीर और  मक्खन जैसे डेयरी उत्पादों को भी नहीं शामिल किया जाता है। इस तरह की डायट में फल और सब्ज़ियां ही खायी जाती हैं।

शाकाहारी डायट सनातन संस्कृति से जुड़ी एक परम्परा भी है। जहां, साधु-संत और तपस्वी शुद्ध, सादा और शाकाहारी भोजन करते थे। इस तरह के भोजन के कई हेल्दी फायदे हैं। इसीलिए, लोग इसे अपनाते हैं। मौजूदा समय में वेजिटेरियन डायट और वीगन डायट इसी शुद्ध शाकाहारी खान-पान के प्रारूप हैं। आइए जानते हैं वीगन डायट खाने के क्या फायदे हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वीगन डायट के फायदे (Vegan Diet Benefits):

  • कई लाइफस्टाइल रिलेटेड बीमारियों का रिस्क कम होता है।
  • इस प्रकार की डायट में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
  • ज़ीरो-कोलेस्ट्रॉल डायट होने के कारण दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है।
  • लो-कैलोरी डायट होने की वजह से यह वेट लॉस में मददगार होती है।

फायदे ही नहीं वीगन डायट के नुकसान भी जान लें (Vegan Diet Side Effects ):

  • मीट, डेयरी और अंडे शरीर को कैल्शियम, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स देते हैं। वीगन डायट के सेवन से शरीर में उनकी कमी हो सकती है।
  • प्रोटीन की कमी और मिनरल्स की कमी हो सकती है।
  • एनिमिया, कमज़ोरी और कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
  • डायजेस्टिव सिस्टम को पहुंच सकता है नुकसान
  • वज़न से जुड़े डिसॉर्डर्स का खतरा बढ़ता है।

(Inputs: IANS)