
Also Read
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Ladyfinger Lemon Water Benefits in Hindi: भिंडी और नींबू, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भिंडी में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। वहीं, नींबू विटामिन-सी का एक बेहतरीन सोर्स होता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अधिकतर लोग भिंडी की सब्जी बनाकर खाते हैं। वहीं, नींबू का रस पानी में मिलाकर पिया जाता है। आप चाहें तो भिंडी का पानी भी पी सकते हैं। भिंडी का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस पानी को पीने से तमाम स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। आप भिंडी के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं भिंडी और नींबू के रस का पानी पीने के फायदे (Lady Finger with Lemon Water Benefits in Hindi)-
अगर आप रोज सुबह खाली पेट भिंडी और नींबू के रस का पानी पिएंगे, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी। नींबू के रस में विटामिन-सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। भिंडी और नींबू का पानी पीने से कई रोगों से बचाव होता है। इस पानी को पीने से सर्दी-जुकाम, गले की खराश आदि से आराम मिलता है।
पाचन का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका पाचन-तंत्र कमजोर है, तो आप रोज सुबह भिंडी के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। भिंडी और नींबू का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनती है। इस पानी को पीने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। रोजाना भिंडी और नींबू का पानी पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहतमिलती है।
आजकल अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं। इसलिए अगर आपका वजन भी ज्यादा है, तो आप भिंडी के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे फैट और कैलोरी बर्न होती है। इस पानी को पीने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। रोज सुबह खाली पेट भिंडी और नींबू का पानी पीने से वेट लॉस में मदद(Bhindi ka Pani for Weight Loss) मिल सकती है।
अगर आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो भिंडी के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इस पानी को पीने से त्वचा के दाग-धब्बे मिटते हैं। खाली पेट भिंडी का पानी पीने से मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिलता है। भिंडी और नींबू का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस पानी को पीने से त्वचा हेल्दी बनी रहती है। अगर आप रोजाना इस पानी को पिएंगे, तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं ठीक हो सकती हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।