... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 24, 2020 1:54 PM IST
वजन को तेजी से घटाए भिंडी की सब्जी, इन 9 बीमारियों के लिए भी है रामबाण
Okra Benefits in Hindi : भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जो शायद ही किसी को ना पसंद हो। भारत के एशियाई देशों में सबसे अधिक भिंडी खाई जाती है। भारतीय घरों में भिंडी कई तरीकों से तैयार की जाती है। कुछ लोग चिपचिपाहट के कारण भिंडी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह भिंडी सेहत की दृष्टि से काफी (Okra Benefits in Hindi) फायदेमंद हो सकती है।
भिंडी में क्षारीय गुण होता है। इसमें मौजूद जिलेटिन अपच और एसीडिटी की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। यह फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर होता है। हरी भिंडी में फोलिक एसिड, विटामिन ए (vitamin A), विटामिन बी (vitamin B), विटामिन सी, विटामिन के (vitamin K), पोटेशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट और कुछ महत्वपूर्ण फाइटोन्यूट्रिएंट पाए जाते हैं। यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो ना सिर्फ पाचन में सुधार करता है, बल्कि इसके सेवन से लंबे समय पर हमारा पेट भरा रहता है। आइए जानते हैं भिंडी खाने के क्या फायदे (Okra Benefits in Hindi) होते हैं।
भिंडी में काफी ज्यादा चिपचिपाहट होती है, जो हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होती है। इसमें विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है।
भिंडी विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी-आक्सीडेंट भरपूर रूप से होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी सहायक होते हैं। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। भिंडी को भोजन में शामिल करने से खांसी-जुकाम, ठंड जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
आपकी थाली में रखी भिंडी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से आपको बचा सकती है। आमतौर पर कोलन कैंसर से शिकार व्यक्ति के लिए भिंडी बहुत ही फायदेमंद होती है। यह आंतों में विषैले गैस को बाहर निकालने में आपकी मदद करती है। इससे आपके आंत स्वस्थ रहेंगे।
दिल के लिए भी भिंडी बहुत ही फायदेमंद होती है। भिंडी में मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करता है। इसके साख ही इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर, ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
एनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए भी भिंडी काफी लाभदायक होती है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में आपकी सहायता करता है। भिंडी में मौजूद विटामिन- के, रक्तस्त्राव को रोकने का काम करता है।
भिंडी फाइबर से भरपूर होती है। इसका लसलसा फाइबर पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भिंडी से कब्ज, पेट फूलना, दर्द और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
आंखों की रोशनी के लिए भी भिंडी काफी फायदेमंद है। यह बीटा कैरोटीन, विटामिन-ए और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो सेल्युलर चयापचय से उपजे मुक्त कणों को नष्ट करने में हमारी सहायता करते हैं। यह कण नेत्रहीनता के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा भिंडी के सेवन से मोतियाबिंद से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
भिंडी में लो कैलोरी होने के कारण ये वेट को कंट्रोल करने में अहम् भूमिका निभाता है। 100 ग्राम भिंडी में मात्र 33 कैलोरी होता है। अगर आप वजन को कम करने का प्लान कर रहे हैं, तो डाइट में भिंडी को जरूर शामिल करें।
कई अध्ययनों से यह पता चला है कि सब्ज़ियों में एक प्रकार का एन्जाइम होता है जो कार्बोहाइड्रेट को मेटाबॉलाइज करने, इन्सुलिन लेवल के उत्पादन को बढ़ाने, अग्न्याशय (pancreas) में बीटा सेल्स को बेहतर बनाने में जो इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करता है।
मोटापा और कोरोना से रहे सुरक्षित, फॉलो करें ये आसान से 5 टिप्स
नाश्ते में खाएं कच्चा पनीर, मिलेंगे बॉडी और ब्रेन से जुड़े ये 4 फायदे