
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 27, 2020 9:22 AM IST
भांग के फायदे और नुकसान भी जान लें। © Shutterstock.
Bhang benefits and side effects in hindi: भांग, गांजा ये सभी एक प्रकार के मादक या नशा पहुंचाने वाले पदार्थ (ड्रग) हैं। हालांकि, भांग का सेवन लोग विशेष मौकों पर जैसे होली, शिवरात्रि पर करते हैं। ठंडई में भांग मिलाकर पीने का खूब चलन है। भांग के बीजों को हेम्प सीड (Hemp) कहते हैं। भांग, गांजा (Marijuana in hindi) से काफी अलग होता है और कम नशा करने वाला होता है। भांग हो या गांजा, सभी कैनबिस (Cannabis sativa plant) प्रजाति के पौधे हैं। भांग को इसके पौधे की पत्तियों (Bhang plant) से तैयार किया जाता है। गांजा, चरस का तंबाकू में धूम्रपान के रूप में किया जाता है, जबकि भांग को पेय पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है। भांग (Bhang in hindi) का प्रयोग हल्के नशे, दवाओं, कई शारीरिक समस्याओं (Bhang benefits and side effects in hindi) को ठीक करने के लिए किया जाता है। हालांकि, किसी भी मादक पदार्थ, अल्कोहल की खासियत नहीं होती और इनका सेवन जितना कम किया जाए, सेहत के लिए उतना ही बेहतर है। पर, भांग का सेवन सीमित मात्रा में करने से फायदे (Bhang ke fayde in hindi) भी होते हैं।
इसके बीज, इसके फलों की तरह नशा नहीं करते हैं। यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं। भांग या इसके बीजों (hemp seeds benefits in hindi) में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, ओमेगा-3, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।
1 भांग के बीजों में फाइबर की बहुलता होती है। इसे किसी भी रूप में सेवन करने से पेट देर तक भरा होने का अहसास होता है। इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। कहा जाता है कि भांग (Cannabis benefits in hindi) ब्लड शुगर लेवन को भी कंट्रोल करता है।
2 भांग के बीजों में अधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा, इसमें अमीनो एसिड भी होता है। ये दोनों ही तत्व हार्ट को हेल्दी रखते हैं। भांग के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम सही रहता है।
3 अर्थराइटिस के दर्द से जो लोग परेशान रहते हैं, उनके लिए भी भांग के बीज (Bhang benefits in hindi) फायदेमंद होते हैं। भांग (Bhang) में मौजूद एनालजेसिक (analgesic), इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी अर्थराइटिस (Arthritis) के दर्द को कम करता है।
4 एक शोध के अनुसार, भांग (cannabis) से कैंसर का इलाज भी किया जा सकता है। भांग (cannabis benefits) में मौजूद औषधीय तत्व अग्नाश्य कैंसर (Pancreatic cancer) से पीड़ित मरीजों को लंबा जीवन जीने में मदद कर सकता है, जो कीमोथेरेपी के जरिए अपना इलाज करा रहे हों।
5 भांग, गांजा (Cannabis side effects in hindi) या किसी भी मादक पदार्थ (Drugs) के अधिक सेवन से सबसे ज्यादा आपकी मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचता है। गांजा, भांग आदि से मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है, लेकिन यह भी सच है कि भांग को सीमित और कम मात्रा में लेने से अधिक नुकसान नहीं होता है। इसका इस्तेमाल मानसिक रोगों से पीड़ित मरीजों के इलाज में किया जाता है।
नोट– भांग चाहे कितने भी महत्वपूर्ण प्रॉपर्टीज और फायदों से भरपूर क्यों ना हो, इसका सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भांग या किसी भी तरह के मादक पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए। बेहतर है कि आप हर दिन की बजाय भांग का मजा होली या शिवरात्रि के दिन ही ठंडई के साथ करें। भांग, गांजा, कैनबिस, मैरिजुआना जो भी कह लें, इनसे खुद को बचाकर ही रखना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
Bhang Benefits in Hindi (भांग के फायदे) : कैंसर से बचाए भांग, जानें भांग के सेहत लाभ