Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन घटाने के लिए जमकर पी रहे हैं नींबू पानी तो हो जाएं सतर्क, इन लोगों को हो सकता है भारी नुकसान

Lemon Water Side Effects: वजन वजन को कम करने के लिए अगर आप नींबू पानी पी रहे हैं तो इसके फायदों के साथ-साथ नुकसान भी जान लें। जी हां, कुछ लोगों को नींबू पानी पीने से परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?

वजन घटाने के लिए जमकर पी रहे हैं नींबू पानी तो हो जाएं सतर्क, इन लोगों को हो सकता है भारी नुकसान

Written by Kishori Mishra |Published : January 9, 2023 1:25 PM IST

Lemon Water Side Effects: बढ़ते वजन को कम करने से लेकर बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने तक नींबू पानी का सेवन किया जाता है। नींबू पानी के सेवन से शरीर को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए नींबू पानी के सेवन घातक हो सकता है। जी हां, नींबू पानी जहां आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, वहीं, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन जहर के समान है। इसलिए कुछ स्थितियों में नींबू पानी के सेवन से बचें। आज हम आपको इस लेख में किन लोगों को नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में-

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?

नींबू पानी आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन न करना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?

एसिडिटी और अल्सर में न पिएं नींबू पानी

नींबू पानी पेट के लिए काफी हेल्दी होता है। लेकिन अगर आपके पेट में अल्सर या फिर एसिडिटी की परेशानी है तो इसका सेवन न करें। खासतौर पर खाली पेट नींबू पानी बिल्कुल भी न पिएं। इससे आपके पेट में जलन की परेशानी बढ़ सकती है, जो दर्द का कारण भी बन सकता है। ऐसे में नींबू पानी पीने से पहले कुछ जरूर खाएं। 

Also Read

More News

सर्दी-जुकाम की समस्या

नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है, लेकिन अगर आपको पहले से सर्दी जुकाम की परेशानी है तो नींबू पानी न पिएं। सर्दी जुकाम की परेशानी होने पर नींबू पानी का सेवन करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

टॉन्सिल्स की समस्या

सर्दियों में कुछ लोगों को टॉन्सिल्स की परेशानी बढ़ सकती है। टॉन्सिल्स बढ़ने पर नींबू पानी का सेवन न करें। यह आपके लिए घातक हो सकता है। टॉन्सिल्स बढ़ने पर नींबू पानी पीने से आपके टॉन्सिल्स में सूजन और अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में आपकी परेशानी काफी बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि टॉन्सिल्स होने पर नींबू पानी से दूरी बनाकर रखें। 

माइग्रेन के मरीज

माइग्रेन का दर्द उठने पर नींबू पानी आपके लिए घातक हो सकता है। दरअसल, नींबू में टाइरामाइन की अधिक मात्रा होती है, जो एक तरह का प्राकृतिक मोनोमाइन है। इससे सिरदर्द की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आपको पहले से माइग्रेन की परेशानी है तो ज्यादा नींबू पानी न पिएं। यह आपकी समस्या को अधिक ट्रिगर कर सकता है। 

किडनी स्टोन में न पिएं नींबू पानी

किडनी स्टोन से ग्रसित मरीजों को भी नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप किडनी स्टोन में नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका दर्द बढ़ सकता है। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड के साथ-साथ ऑक्सलेट होता है। इससे किडनी स्टोन की समस्याएं बढ़ने की संभावना होती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को नींबू पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आपको नींबू पानी पीने के बाद किसी तरह की परेशानी हो तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।