
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 22, 2022 1:39 PM IST
Weight Loss Smoothie : वजन कम करने के लिए हम तरह-तरह के प्रयास करते हैं, लेकिन बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका कारण आपके डाइट में पोषक की कमी होना हो सकता है। जी हां, अगर आप अपने आहार में सही पोषक तत्वों को शामिल नहीं करते हैं, तो इससे वजन कम नहीं होता है। ऐसे में वजन को कम करने के लिए समग्र पोषक तत्वों को अपने आहार में शामिल करें। अगर आप वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी को अपने आहार में शामिल करें। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी स्मूदी के बारे में बताएंगे, जिससे तेजी से वजन कम हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्मूदी के बारे में-
डाइट में स्मूदी शामिल करने से आपका वजन से कम हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्मूदी की रेसिपी-
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप नारियल काजू प्रोटीन स्मूदी तैयार कर सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें हेल्दी फैट होता है, जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। इतना ही नहीं, इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यह वजन कम करने के साथ-साथ एनर्जी को भी बढ़ावा देता है।
इस स्मूदी को तैयार करने के लिए आप 1 गिलास नारियल पानी लें। इसमें 10 से 15 काजू, अलसी के बीज और प्रोटीन पाउडर डालकर इसे ब्लैंड करें। इसके बाद इसे सुबह खाली पेट पिएं। इससे आपको काफी लाभ होगा।
रास्पबेरी और चॉकलेट स्मूदी शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में प्रभावी हैथ। रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी है। वर्कआउट या एक्सरसाइज के बाद आप इस स्मूदी को अपने आहार में शामिल करें।
स्मूदी बनाने के लिए 1 केला लें। इसमें 10 से 15 काजू, 5 से 6 रास्पबेरी और कोको पाउडर डालकर इसे अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद इसे पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
वेट लॉस के लिए एप्पल पाई स्मूदी काफी असरदार साबित हो सकता है। इस स्मूदी को तैयार करने के लिए आप कई तरह के फ्लेवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है। एप्पल पाई स्मूदी तैयार करने के लिए आप इसमें वेनिला और दालचीनी को भी शामिल कर सकते हैं।
इसे तैयार करने के लिए 1 गिलास बादाम का दूध लें। इसमें प्रोटीन पाउडर और 1 सेब काटकर इसे ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे पिएं। यह आपके वजन को तेजी से घटाने में असरदार है।
वजन को तेजी से कम करने के लिए आप इन 3 हेल्दी स्मूदी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी भी आहार से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें। वहीं, अगर बिना वजह वजन बढ़ रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।