Diabetes कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन, जानें कौन से Vitamin से कम होगा ब्लड शुगर

Vitamins in diabetes: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए शरीर में कुछ खास प्रकार के विटामिनों का होना भी बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं, डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से फूड्स जरूरी हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 18, 2023 4:23 PM IST

Vitamin to control Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई जड़ से इलाज नहीं है। हालांकि, दवाओं की मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। ठीक इसी प्रकार घर पर भी कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनकी मदद से बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती हैं। हालांकि, दवाएं हों या घरेलू चीजें इन दोनों में ही कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। इनमें से एक विटामिन भी है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी होती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं कि बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कौन से विटामिन जरूरी होते हैं। साथ ही हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि कौन सी चीजों का सेवन करके इन विटामिनों को प्राप्त किया जा सकता है। चलिए जानते हैं टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करने वाले विटामिन के बारे में। (How to control diabetes)

1. विटामिन बी12 (vitamin b12 for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों को अपने शरीर में विटामिन बी12 की कमी नहीं होने देनी चाहिए। बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपकी डाइट में ऐसे फूड्स का होना जरूरी है, जिसमें अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 हो। अपनी डाइट में मीट, मछली, अंडे, दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करके शरीर में विटामिन बी12 की कमी की पूर्ति की जा सकती है।

2. विटामिन डी (vitamin d for diabetes)

बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए शरीर में विटामिन डी का होना भी बहुत जरूरी है। कुछ रिसर्च में यह प्रमाणित किया जा चुका है, कि विटामिन डी ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस कम करने में मदद करता है। संतरा, सेल्मन और टूना फिश विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। धूप से भी विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है।

3. विटामिन ई (vitamin e for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। विटामिन ई ग्लाइसेमिक कंट्रोल करने में मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है। सूरजमुखी, बादाम, सोयाबीन तेल, मूंगफली, पालक और लाल शिमला मिर्च के सेवन से विटामिन ई प्राप्त किया जा सकता है।

4. विटामिन सी (vitamin c for diabetes)

बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए विटामिन सी वाले फूड्स का सेवन करना भी जरूरी होता है। विटामिन सी एक खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति को कम करने में मदद करता है। साथ ही विटामिन सी डायबिटीज के दौरान कमजोर हुई प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है। खट्टे फल, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और टमाटर आदि विटामिन सी का अच्छा स्रोत माने जाते ैहं।

5. विटामिन बी1 (vitamin b1 for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए विटामिन बी1 काफी फायदेमंद माना गया है। विटामिन बी1 को थियामिन के नाम से भी जाना जाता है। ड्राई फ्रूट्स, मटर, साबुत अनाज और फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करके शरीर में विटामिन बी1 की कमी की पूर्ति करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आप डॉक्टर से अनुमति लेकर विटामिन बी1 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source