... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 16, 2021 5:28 PM IST
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है ये वाला विटामिन, जानें किन फूड्स का सेवन दुरुस्त रख सकता है आपकी सेहत
विटामिन ई के कितने फायदों के बारे में आप जानते हैं? एक-दो या फिर ज्यादा से ज्यादा तीन। हो सकता है कि आप इस विटामिन का पर्याप्त सेवन न कर रहे हों लेकिन ये एक ऐसा विटामिन है, जो सीधे तौर पर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ये विटामिन आपकी आंखों और स्किन को बेहतर बनाने और हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। भले ही ये दोनों अंग आपको छोटे मालूम पड़ रहे हों लेकिन ये विटामिन मानव शरीर के रक्षा तंत्र को मजबूत बनाने का भी काम करता है। अगर आप मुक्त कणों से परेशान हैं तो विटामिन ई का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि ये आपकी स्किन को गैर जरूरी यूवी क्षति से सुरक्षा प्रदान करता है। आइए जानते हैं कौन से फूड्स का सेवन आपके शरीर में विटामिन ई की मात्रा को बढ़ाते हैं।
बादाम न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं बल्कि एक्टिव जीवनशैलीके लिए भी फायदेमंद हैं। बादाम में विटामिन ई का लेवल बहुत ज्यादा होता है और ये आपकी स्किन को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए सभी प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट गुण संपन्न होता है। इसके अलावा बादाम प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
हेजलनट्स एक ऐसा नट है, जो कोशिका क्षति से 100 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हेजरनट्स ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। हेजलनट्स में डाइटरी फाइबर होता है, जो इसे वजन घटाने का भी एक प्रभावी स्रोत बनाता है। इससे अलावा ये ढेर सारे स्वास्थ्य गुणों के साथ-साथ कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
चावल की भूसी, गेहूं के बीज, जैतून, सूरजमुखी, सोयाबीन, कार्न ऑयल आदि जैसे वनस्पति तेल विटामिन ई के सबसे समृद्ध स्रोत हैं। सभी वनस्पति तेल ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं लेकिन सूरजमुखी के तेल जितनी विटामिन ई की मात्रा किसी अन्य तेल में नहीं होती है। सूरजमुखी का तेल सबसे अच्छे वनस्पति तेलों में से एक है, जिसे विटामिन ई के उत्कृष्ट डाइटरी स्रोत के रूप में जाना जाता है।
एवोकेडो एक ऐसा फल है, जिसमें ढेर सारे स्वास्थ्य गुण मौजूद होते हैं। हेल्दी फैट से भराये फल आपके शरीर की जरूरतों को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। विटामिन, प्रोटीन, फाइबर या फिर न्यूट्रिएंट्स एवोकेडो में ये सभी चीजें पाई जाती हैं। दिन में एक एवोकेडो आपके शरीर की विटामिन ई की जरूरत को पूरा कर सकता है। अगर आप हेल्दी शरीर चाहते हैं तो ये दिन का एक एवोकेडो आपकी इस जरूरत को भी पूरा कर सकता है।
आप सोच रहे होंगे कि विटामिन ई का सबसे समृद्ध स्त्रोत कौन सा है? ये है सूरजमुखी के बीज। तेल में भुने हुए बीजों में विटामिन ई की 75 फीसदी मात्रा होती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो सभी रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।