Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए कोई भी खाद्य पदार्थ की सख्त मनाही नहीं है। बस जरूरत है कि डायबिटीज रोगी स्वास्थ्यवर्धक भोजन व सभी प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का संतुलन मात्रा में सेवन करें। टाइप 2 डायबिटीज के लिए सबसे अच्छी सब्जियां ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) पैमाने पर कम , फाइबर में समृद्ध और हाई नाइट्रेट्स से युक्त होती हैं व उच्च रक्तचाप कम करती हैं। आज आप जानेंगे कि टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए सबसे अच्छी सब्जियों कौन सी व क्यों इतनी महत्वपूर्ण हैं।
ब्रोकली फाइबर से भरपूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर प्रो बायोटिक का काम करता है। यह प्रो बायोटिक हमारे पेट के लिए बहुत अच्छा रहता है। यह हमारे ग्लूकोज व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण रखने में भी मदद करता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि ब्रोकली डायबिटिक लोगों के लिए एक औषधि के समान काम करती है और इसे आप को अपनी डाइट मे जरूर शामिल करना चाहिए।
पालक का ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होता है जोकि इसे डायबिटिक फ्रेंडली बनाता है। पालक में न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद हैं व इसमें कैलोरीज़ की मात्रा भी बहुत कम होती है। यह आयरन से भी भरपूर होता है, जिस वजह से आप का ब्लड एक दम अच्छे से फ्लो करेगा। आप इस का सूप बना कर पी सकते हैं या इसे एक सब्जी की तरह भी खा सकते हैं।
इस सब्जी की खास बात यह है कि यह फाइबर व पानी से भरपूर होता है। यह सब्जी आप के अंदर पोषण की कमी नहीं आने देगी। इस का जी आई लेवल भी बहुत कम होता है। इसलिए यह आप के लिए सुरक्षित है। इस में विटामिन के पाया जाता है जो आप की ब्लड क्लोटिंग व हड्डियों की सेहत के लिए बहुत अच्छा है। अतः आप चुकंदर को भी अपनी डाइट मे एड कर सकते हैं।
गाजर में स्टार्च नहीं होता है इसलिए इसके सेवन के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती। गाजर एक हाई फाइबर से भरपूर सब्जी है जो डायबिटिज 2 में खायी जा सकती हैं। इस में विटामिन ए भी होता है, जोकि आंखों के लिए फायदेमंद है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसका सेवन किसी भी डायबिटिक फ्रेंडली तरीके से बना कर किया जा सकता है।
खीरे में पानी की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए यह शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखता है। एक अध्ययन ने यह साबित भी किया है कि खीरे से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। यदि आप डायबिटिक नहीं भी हैं तो भी खीरा आप के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी सब्जी है। इसे आप एक सलाद के रूप में खा सकते हैं।