
Also Read
How to increase height naturally: छोटे बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलना बहुत जरूरी है और अगर बच्चे को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है, तो उसके ग्रोथ रुक जाती है या फिर धीमी पड़ जाती है। वैसे तो बच्चे की हाइट कम होने के पीछे जेनेटिक्स कारण होते हैं, लेकिन पोषण इसका एक बहुत जरूरी फैक्टर है। अगर सरल भाषा में कहें तो हाइट बढ़ने के लिए जेनेटिक्स के बाद पोषण ही दूसरा सबसे ज्यादा जरूरी फैक्टर है। अगर आपके घर में भी बच्चा है और आप उसकी हाइट को लेकर चिंतित हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको ऐसी 4 तरह की सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जो बच्चों को हाइट बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं बच्चों की हाइट बढ़ाने वाली सब्जियों के बारे में -
बच्चों के शरीर को हाइट बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और कई तरह के मिनरल पाए जाते हैं, जो कद को बढ़ाने के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। आने वाले मौसम में ताजे मटर आने वाले हैं, इसिलए अपने बच्चों की डाइट में इसे खूब मिलाएं।
छोटे बच्चों के लिए ब्रोकोली बेहद फायदेमंद फूड है। इसमें खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे बच्चों की पाचन क्रिया सामान्य रूप से चलने लगती है। साथ ही साथ इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं, जो हाइट बढ़ने के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
कद को लंबाई बढ़ाने लिए प्रोटीन भी बहुत जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन इंसुलिन को बढ़ाने का काम भी करता है, जो कि एक ग्रोथ फैक्टर भी है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट अच्छी जाए तो उसकी डाइट में बीन्स भी शामिल करें।
विटामिन, मिनरल और डाइटरी फाइबर से भरपूर पत्ता गोभी का सेवन करना भी छोटे बच्चों की हाइट के लिए बेहद अच्छा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट बढ़े तो उसकी डाइट में कम उबली हुइ पत्ता गोभी शामिल करें। आप पत्ता गोभी को थोड़ी मात्रा में कच्ची भी दे सकते हैं, जिसे सलाद के रूप में खाया जा सकता है।
हालांकि, बच्चे का कद बढ़ना ज्यादातर उसके जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। सरल भाषा में कहें तो अगर उसके पेरेंट्स की हाइट कम है, तो बच्चे की हाइट बढ़ने की संभावना काफी कम रहती है। हालांकि, ऐसा हर मामलों में जरूरी नहीं होता है कई बार पेरेंट्स की हाइट कम होने के बावजूद भी बच्चों की हाइट काफी अच्छी हो जाती है।