How to reduce belly fat: शरीर का वजन बढ़ना आजकल काफी आम समस्या हो गई है और उसे कम करने के लिए लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते हैं। वैसे तो माना जाता है कि सिर्फ नियमित एक्सरसाइज की मदद से वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। यह बात सौ फीसदी सच है, लेकिन सिर्फ तभी सच है जब आप साथ ही साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान रख रहे हैं। अगर आप संतुलित डाइट ले रहे हैं, लेकिन खाना समय पर नहीं खा रहे हैं, तो भी यह मोटापे का कारण बन सकता है। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग काम के दबाव के कारण समय पर खाना नहीं खा पाते हैं और इस कारण से उनका पेट बढ़ने लगता है। अगर सही डाइट लेते हुए भी आपका वजन बढ़ रहा है, तो शायद इसके पीछे का कारण सही समय पर खाना न खा पाना है। अगर आप भी अपने बढ़ते पेट को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें। इस लेख में हम जानेंगे कि ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर व स्नैक्स का सही समय क्या है।
सुबह कितने बजे खाना खाना चाहिए (when to have breakfast) ये प्रश्न आपके दिमाग में भी जरूर होगा। ब्रेकफास्ट हमारी दिनचर्या के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह सबसे जरूरी मील में से एक होता है। अगर नाश्ता करने के सही समय की बात की जाए तो 7 से 8 बजे के बीच आपको नाश्ता कर लेना चाहिए। हालांकि, अगर आपको इतनी सुबह भूख नहीं लगती है, तो आप 8 से 9 बजे के बीच भी खाना खा सकते हैं। लेकिन अगर आप इस से भी लेट खाना खाते हैं, तो यह बिल्कुल भी अच्छी आदत नहीं है और यह आपका वजन बढ़ाने का कारण बनती है।
लंच कब करना चाहिए (when to have lunch) यह भी जानना आपके लिए जरूरी है। ज्यादातर लोग लंच सही समय पर नहीं करते हैं। ऑफिस जाने वाले लोग हों या फिर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अक्सर लंच सही समय पर नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग शिकायत करते हैं कि दोपहर के समय उन्हें लेट भूख लगती है और इसलिए वे लेट खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि लंच दिन का बीच का समय होता है और इसे गलत समय पर खाने से आपका ब्रेकफास्ट व डिनर दोनों प्रभावित हो जाते हैं। अगर आपको भूख कम लगी है, तो कम खाना खा सकते हैं लेकिन लंच सही समय पर ही करें। लंच करने का सही समय 12:30 से 1:30 होता है अगर आपको लेट भूख लगती है तो भी आप 2 बजे से पहले ही लंच फिनिश करने की कोशिश करें।
पेट कम करना है तो यह जरूर जान लें कि रात के समय खाना किस समय खाएं। (when to have dinner) रात का खाना अक्सर सबसे ज्यादा देरी से खाने का समय होता है। बहुत से लोग रात को देरी से खाना खाते हैं और खाने के तुरंत बाद ही बिस्तर पकड़ लेते हैं, जो बहुत ही बुरी आदत है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात को लेट खाना खाने के कारण आ एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं और आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। यह तो सब जानते हैं कि जिन लोगों को वजन कम करना है, उन्हें रात को हैवी खाना नहीं खाना चाहिए जैसे तला या भुना हुआ आदि और लाइट डाइट ही लेनी चाहिए। लेकिन लाइट डाइट को अगर आप सही समय पर नहीं खा रहे हैं, तो वह इतना फायदा नहीं कर पाएगी। रात का खाना हमेशा 6 से 7 बजे के बीच ही खाना चाहिए।
वजन कम करने में स्नैक्स बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बात तो सच है लेकिन स्नैक्स का सही समय होना भी जरूरी है। अगर आप पेट कम करना चाहते हैं, तो आप स्नैक्स को सुबह के समय 11 बजे, शाम के समय 3 बजे और अगर कुछ हल्का ले रहे हैं तो थोड़ा बहुत स्नैक आप रात को 9:30 भी ले सकते हैं।
Follow us on