
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 22, 2025 9:22 AM IST
Best time to drink green tea
Best time to drink green tea : पिछले कुछ सालों में ग्रीन टी पीने का चलन काफी बढ़ा है। दरअसल, ग्रीन टी बेचने वाली कंपनी दावा करती हैं कि इस तरह की चाय को पीने से फैट बहुत तेजी के साथ कम होता है। इसके अलावा, इसके कुछ अन्य फायदे भी गिनवाए जाते हैं, जिसकी वजह से लोगों में ग्रीन टी को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। खैर, एक्सपर्ट्स की मानें तो हर्बल टी या फिर ग्रीन टी को पीने से न केवल दिमाग शांत होता है, बल्कि बॉडी भी एनर्जेटिक महसूस करती है। इसके अलावा, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि यह एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होती है, जिसकी वजह से सूजन की समस्या से भी राहत मिलती है।
खैर, यहां हम आपको ग्रीन टी पीने के फायदे और इसके सेवन के सही समय के बारे में बताने जा रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग कभी भी ग्रीन टी का सेवन कर लेते हैं, जिससे उन्हें सही फायदे नहीं मिल पाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं।
ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG) होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स को हटाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जिससे सेल्स और टिशूज़ को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही यह बॉडी को अच्छे से डिटॉक्स भी करती है।
लिवर शरीर का अहम अंग है, जिसके लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, ग्रीन टी में EGCG पाया जाता है, जो रेडॉक्स बैलेंस बनाए रखने में मददकरता है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, साथ ही मेटाबॉलिक सिस्टम को बेहतर करता है। इससे लिवर में सूजन, फैट जमा होने, फाइब्रोसिस और कई गंभीर समस्याओं के होने का जोखिम भी काफी कम हो जाता है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन ग्रीन टी डीएन तक को प्रोटेक्ट करती है। दरअसल, ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल DNA की रक्षा करते हैं और UV किरणों से होने वाले नुकसानों से स्किन को भी बचाती है। इतना ही नहीं, इससे सनबर्न और कई मामलो में स्किन कैंसर का जोखिम भी कम हो सकता है।
वैसे, तो लोग किसी भी समय ग्रीन टी पी लेते हैं। दरअसल, जब भी लोग थोड़ी थकान महसूस करते हैं, या फिर सिरदर्द महसूस करते हैं, तो वे ग्रीन टी पी लेते हैं। इसके अलावा, अगर आप खाना खाने के बाद भी ग्रीन टी पीते हैं, तो यह गलत साबित हो सकता है।
गलत समय पर ग्रीन टी पीने से आपको घबराहट, नींद आने में दिक्कत होना या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। ये कुछ संकेत होते हैं, जो बताते हैं कि आप गलत समय पर ग्रीन टी पी रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो ग्रीन टी को खाली पेट पिया जाना चाहिए, इससे ग्रीन टी के पोषक तत्व अच्छे से एब्जॉर्ब होते हैं। वहीं, अगर आप इसे नाश्ते के साथ या खाने के साथ पीते हैं, तो यह भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।