Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गाजर और चुकंदर का जूस हफ्ते में कितनी बार पीना चाहिए? जानें सही समय और तरीका

Gajar Aur Chukandar Ka Juice Kab Pina Chahiye: गाजर और चुकंदर का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे पीने से सही समय और तरीका -

गाजर और चुकंदर का जूस हफ्ते में कितनी बार पीना चाहिए? जानें सही समय और तरीका

Written by priya mishra |Updated : February 8, 2025 6:01 PM IST

Best Time To Drink Carrot And Beetroot Juice: सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर का सेवन खूब किया जाता है। अधिकतर लोग गाजर और चुकंदर का सेवन सलाद, सूप और सब्जी के रूप में करते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में गाजर और चुकंदर का जूस भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो जाता है। यह जूस न केवल पीने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन इसका भरपूर फायदा आपको तभी मिलेगा, जब आप इसका सेवन सही समय और सही तरीके से करेंगे। तो आइए, न्यूट्रीशाला की डायटिशियन रक्षिता मेहरा से जानते हैं गाजर और चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए और इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

गाजर और चुकंदर का जूस पीने के फायदे – Carrot And Juice Benefits In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट करे

गाजर और चुकंदर का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सकता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Also Read

More News

वजन घटाने में मददगार

गाजर और चुकंदर का जूस पीने से वजन घटाने में मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे पीने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।

दिल को रखे स्वस्थ

गाजर और चुकंदर का जूस दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही, हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।

शरीर को डिटॉक्स करे

गाजर और चुकंदर का जूस पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है और बेहतर तरीके से काम करता है।

गाजर और चुकंदर का जूस कितने दिन पीना चाहिए? - How Many Days Should One Drink Carrot And Beetroot Juice?

गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन रोजाना किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। ध्यान रखें कि गाजर और चुकंदर का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

गाजर और चुकंदर का जूस पीने का सही समय? – Best Time To Drink Carrot And Beetroot Juice In Hindi

वैसे तो इस जूस को किसी भी समय पिया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट गाजर और चुकंदर का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

गाजर और चुकंदर का जूस बनाने का तरीका – How To Make Carrot And Beetroot Juice In Hindi

इसके लिए आप एक गाजर और एक चुकंदर को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन दोनों की मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इस जूस को एक गिलास में छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।