Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Amla Beetroot Carrot Juice: गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। विशेष रूप से, सर्दियों में गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन इसका भरपूर फायदा आपको तभी मिलेगा, जब आप इसका सही तरीके और सही समय पर सेवन करेंगे। तो आइए, डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस पीने के फायदे और इसे पीने के सही तरीके के बारे में विस्तार से –
गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सकता है।
गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसे पीने से पेट आसानी से साफ हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से बर्न होता है। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।
गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस स्किन को हाइड्रेटेड रखता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। इसके अलावा, इसके नियमित सेवन से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा और स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन रोजाना किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। ध्यान रखें कि गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
वैसे तो इस जूस को किसी भी समय पिया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो सुबह खाली इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
इसके लिए आप गाजर, चुकंदर और आंवले को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन तीनों की मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इस जूस को एक गिलास में छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।