Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात में इन 3 कारणों से ना खाएं सलाद, जानें बारिश में सलाद खाने का सही तरीका और सही समय

Right way to eat salad in rainy season: वेट लॉस करने वाले सलाद को अक्सर खाली पेट भी खा लेते हैं। ऐसे में बरसात में कच्ची सब्जियों से बना सलाद खाना क्या फायदेमंद है? जानते हैं।

बरसात में इन 3 कारणों से ना खाएं सलाद, जानें बारिश में सलाद खाने का सही तरीका और सही समय

Written by Pallavi Kumari |Published : July 11, 2022 11:17 AM IST

सलाद खाना कुछ लोगों की आदत में होता है। वे हर मौसम में सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में सलाद खाना आपको बीमार बना सकता है। जी हां, लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइट एक्सपर्ट की मानें तो आपको मौसम के अनुसार अपना डाइट प्लॉन करना चाहिए नहीं तो ये शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा ही कुछ बारिश के साथ भी है। बारिश में पेट की बीमारियों और फूड प्वाइजिंग जैसी समस्याओं के होने से शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य कारण भी हैं जिसकी वजह से बारिश में हमें सलाद खाने से बचना चाहिए।

1. कच्ची सब्जियों से बने सलाद में हो सकते हैं बैक्टीरिया-Bacteria can be in salad

जब आप सलाद बनाते हैं तो इसमें अक्सर कच्ची सब्जियां इस्तेमाल होती हैं। जैसे कि गाजर, मूली, पत्ता गोभी, ब्रोकली, शिमला, टमाटर और खीरा। ये तमाम सब्जियों में कीड़े-मकोड़े होते हैं जो कि खुली आंखों से नजर नहीं आते और कई बार पेट में या आंतों में चिपक कर दिमाग तक पहुंच जाते हैं। इसके अलावा ये कीड़े कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

2. पेट में इंफेक्शन का कारण बन सकता है सलाद-Salad may cause stomach infection

सलाद खाना कई बार पेट में इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। कच्ची सब्जियों से आंतों और पेट में इंफेक्शन हो सकता है।इससे शरीर में सूजन, उल्टी और बुखार भी हो सकता है। तो कई बार ये समस्या बहुत गंभीर भी हो सकती है और डॉक्टर से मदद लेनी की जरूरत भी पड़ सकती है।

Also Read

More News

3. डायरिया हो सकता है-Salad may cause diarrhoea

डायरिया पेट खराब होने का कारण बन सकता है। दरअसल, कच्ची सब्जियां पेट के मेटाबोलिज्म को गड़बड़ा सकते हैं और कई अन्य समस्याओं को कारण बन सकते हैं। जिनमें से एक डायरिया भी है। डायरिया होने पर पेट में ममोड़ के साथ बार-बार पॉटी आ सकती है। साथ ही उल्टी भी हो सकती है और इन तमाम कारणों से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात में सलाद खाने का सही तरीका और सही समय-Best time and right way to eat salad in rainy season

बरसात में सलाद खाना नुकसानदेह तो हो सकता है लेकिन अगर आप इसे बनाने और खाने के तरीके में बदलाव कर दें तो ये आपके लिए और परेशान करने वाला हो सकता है। ऐसे में आपको बरसात में कच्ची सब्जियां जैसे कि ब्रोकली, पत्तागोभी और ककड़ी को सलाद में शामिल करने से बचना चाहिए। दूसरा सब्जियों को उबाल कर और उसका सलाद बना कर खाएं। तीसरा फ्रूट सलादया फिर स्प्राउट्स से बना सलाद खाएं। वहीं, सलाद खाने के सही टाइम की बात करें तो खाली पेट सलाद खाने से बचें। किसी दूसरे खाने के साथ खाएं।

About the Author

... Read More