गर्मियों में भी बॉडी को चिल्ड बना देंगे ये 5 खट्टे-मीठे होममेड ड्रिंक, जानें Best Summer drink

Best drink for summer: तपती गर्मी में सिर्फ एसी और कूलर ही नहीं बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखना भी जरूरी है और उसे ये नेचुरल होममेड ड्रिंक्स कर सकते हैं। चलिए जानते हैं गर्मियों के दिनों में लिए बेस्ट होममेड ड्रिंक्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 21, 2023 9:51 AM IST

Best homemade drink for summer: गर्मियों के दिनों में शरीर भी आग उगलने लगता है और लोगों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो कूलर और एसी आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं, लेकिन वे शरीर के अंदर की गर्मी को दूर नहीं कर पाते हैं। गर्मियों से पूरी तरह से बचने के लिए शरीर को अंदर से निकालना होगा, ताकि आपके शरीर से गर्मी बिल्कुल दूर रहे। शरीर को अंदर से ठंडा व गर्म रखने में खाने व पीने की चीजों का महत्व सबसे ज्यादा होता है। सर्दियों में अक्सर हम गर्म चीजें खाते हैं, जो शरीर को गर्म रखती हैं। वहीं गर्मियों में ठंडी चीजें। गर्मियों में फूड्स से ज्यादा ड्रिंक्स पर फोकस किया जाता है, क्योंकि ये बॉडी को ठंडा रखने में ज्यादा प्रभावी रूप से काम करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही पांच प्रकार के खट्टे-मीठे होममेड ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी बॉडी को कूल रखेंगे। (How to keep your body cool during summer)

1. गुलाब शरबत (Rose sharbat for summer)

गर्मियों को दूर भगाने के लिए गुलाब शरबत आपने भी बहुत पीया होगा। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा पीए जाने वाले ड्रिंक्स में से एक है। यदि आप भी गर्मियों से परेशान हो रहे हैं, तो दिन में कम मीठे के साथ गुलाब शरबत पी सकते हैं। गुलाब शरबत में पोटेशियम, मैग्नीशियम, सल्फर और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

2. नींबू पानी (Lemon water for summer)

नींबू पानी सबसे आसान और सबसे टेस्टी होममेड ड्रिंक में से एक है, जो आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मदद करता है। नींबू पानी को नमकीन या मीठा दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। यहां तक कि कुछ लोग नींबू पानी में चीनी और नमक दोनों चीजें मिला लेते हैं। नींबू पानी आपके शरीर को गर्मी से बचाता है।

3. मसाला छाछ (Masala buttermilk for summer)

गर्मियों में बॉडी को ठंडा रखने के लिए मसाला छाछ का सेवन भी किया जा सकता है, जो आपकी बॉडी को न सिर्फ गर्मी से बचाएगा बल्कि कोई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करेगा। एक गिलास फ्रिज में रखी छाछ लें, उसमें अपने स्वाद के अनुसार काला नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। ज्यादा स्वाद चाहिए तो भुने हुए जीरे का पाउडर भी आप उसमें मिला सकते हैं।

4. शिकंजी (Shikanji for Summer)

गर्मियों के दिनों में शिकंजी ऐसा ड्रिंक है, जो आपको गर्मी से बचाने में काफी मदद कर सकता है। शिकंजी में पुदीना, हरा धनिया और नींबू जैसी चीजें होती हैं, जो आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मदद करते हैं। गर्मियों के दिनों में शिकंजी का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रोज कम से कम एक गिलास शिकंजी जरूर पीनी चाहिए।

5. मीठी छाछ (Sweet buttermilk for summer)

गर्मियों में मीठी छाछ का सेवन करना भी आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कुछ लोगों को मीठी छाछ अच्छी लगती है और उससे उन्हें ज्यादा ठंडक मिलती है। एक गिलास छाछ में एक चम्मच चीनी अच्छे से मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source