Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तपती गर्मियों में भी शरीर को पानी से भर देगा ये लाल रंग का पहाड़ी फल, फायदे जानकर ही आ जाएगा मुंह में पानी

Special fruit for summer: गर्मियों से बचने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है, जिसमें आपको खूब मात्रा में फल शामिल करने की सलाह देते हैं। इस लेख में जानें ऐसे ही एक स्पेशल फ्रूट के बारे में जो शरीर की गर्मी को दूर भगाएगा।

तपती गर्मियों में भी शरीर को पानी से भर देगा ये लाल रंग का पहाड़ी फल, फायदे जानकर ही आ जाएगा मुंह में पानी

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 11, 2024 12:53 PM IST

Red special fruit for summer: काफल फल बेहद ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फल मुख्य तौर पर पहाड़ों पर पाया जाता है। जो कि गर्मियों के मौसम में अधिक में मात्रा में उगता है। यह एक इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है। इसका सेवन आपको कई तरह के पोषक तत्व और मिनरल्स प्रदान करता है, जो आपको एक स्वस्थ जीवन जीने की और अग्रसर करते हैं। साथ ही साथ यह फल पानी से भरपूर होता है। गर्मियों में इसका सेवन करना आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है इसलिए इस फल को हाइड्रेटेड फ्रूट्स की श्रेणी में भी रखा जाता है। काफल फल में एंटीऑक्सीडेंट एक उचित मात्रा में पाए जाते हैं जो कि आपकी मांसपेशियों को मजबूती देता हैं और आपको ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं जिन लोगों गर्मियों में अकड़न की समस्या होती रहती है यह उनके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। लेकिन इस फल के फायदे केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप इस इस का किस तरह से सेवन कर सकते हैं।

काफल पन्ना बनाने की रेसिपी

काफल पन्ना पीने में स्वादिष्ट होता है और गर्मियों के समय इसका सेवन आपको गर्मी की तपिश से बचाता है। अगर गर्मियों से बचना है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए हम बताते हैं कैसे आप काफल पन्ना बना सकते हैं और इसके लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

काफल पन्ना बनाने के लिए सामग्री

  • काफल
  • पुदीने की पत्तियां
  • नींबू
  • काला नमक
  • साधा नमक
  • चीनी
  • काफल पन्ना बनाने की रेसिपी

सबसे पहले एक पतीले में काफल काफल को डालकर अच्छे से साफ पानी से धो ले। उसके बाद एक पतीले में पानी का काफल फल, पुदीने की पत्तियां, नमक, काला नमक और चीनी डालकर उबालने लें। जब यह अच्छी तरीके से उबल जाए तो एक छन्नी ले और उसकी सहायता से पूरे मिश्रण का जूस निकालकर अलग कर लें। इसके बाद उबले हुए काफल फल का भी अच्छी तरीके से निचोड़ कर जूस निकालकर छान लें। अब एक गिलास में दो आइस क्यूब्स डालें। काफल का निकला गया जूस डालें इसके ऊपर थोड़ा सा कलर नमक डालें। आपका काफल आम पन्ना बनकर तैयार हैं इसे आप आराम से बैठकर इंजॉय कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

फायदे भी जाने

काफल फल का बना पन्ना आपको गर्मियों मैं हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर साबित होता है। जिन लोगों को लो बीपी की समस्या रहती है या शरीर में अकड़न महसूस होती है वह जरूर काफल पन्ने का सेवन करें। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं काफल पन्ना पेट से जुड़ी बीमारियो को दूर करने में भी आपकी काफी मदद कर सकता है और कब्ज व बदहजमी के मरीजों के लिए यह काफी अच्छा विकल्प माना गया है।