hamburger icon
A
Read in English

Bad cholesterol level कम करने के लिए काफी है ये रसीले फल, गर्मियों में मिलेगा डबल फायदा

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए अपनी डाइट में रसीले फलों को शामिल करें। इस लेख में जानें कौन से रसीले फल आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं और गर्मियों में किन फलों का सेवन करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 22, 2023 12:21 PM IST

How to control bad cholesterol: शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉ और गुड कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए फायदेमंद होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। आजकल बैड कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वैसे तो बहुत सी दवाएं व घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से शरीर में बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। लेकिन इन दवाओं या घरेलू नुस्खों का सेवन नियमित रूप से करना जरूरी नहीं है कि आपकी सेहत के लिए सुरक्षित हो। इसलिए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी कुछ ऐसा होना चाहिए, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को प्रभावी रूप से कंट्रोल करने के साथ-साथ आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान भी न पहुंचाए। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल रोकने के लिए रसीले फल

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कई प्रकार के फलों का सेवन किया जा सकता है, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जो प्रभावी रूप से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। हम किसी और फल नहीं बल्कि सिट्रस फ्रूट यानी खट्टे फलों के बारे में। खट्टे फलों के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को तुरंत कंट्रोल किया जा सकता है और सबसे खास बात ये हैं कि ये फल अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

कौन से सिट्रस फ्रूट फायदेमंद

वैसे तो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए किसी भी खट्टे फल का सेवन किया जा सकता है। लेकिन गर्मियों में ज्यादा मौसमी और नींबू का सेवन करना फायदेमंद रहता है। यदि आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो रोजाना एक गिलास मौसमी का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर भी उसका सेवन किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल में कैसे फायदेमंद है खट्टे फल

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खट्टे फल कई अलग-अलग फायदे प्रदान करते हैं। खट्टे फलों में खूब मात्रा में पानी में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। नींबू और मौसमी में मौजूद पेक्टिन बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम करने में मदद करता है।

किस समय करें सेवन

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सुबह नाश्ते में इन खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों को सुबह के समय इन फलों का सेवन करना सीने में जलन व खट्टी डकार आदि समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए आप नाश्ता करने के एक घंटे बाद और दोपहर तक किसी भी समय इनका सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में डबल फायदा

गर्मियों के दिनों में खट्टे फलों जैसे मौसमी का जूस या नींबू पानी आदि का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन करने से आपका शरीर गर्मी से दूर रहता है और साथ ही आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं।