शरीर में खून की कमी से होती हैं कई परेशानियां, इन ड्रिंक्स से करें आयरन की कमी दूर

Juice for Iron deficiency : शरीर में खून की कमी होने पर आप कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 27, 2023 11:01 AM IST

Juice for Iron deficiency : शरीर में खून की कमी होने पर काफी ज्यादा थकान, कमजोरी जैसे सामान्य लक्षण महसूस होते हैं। इसके अलावा खून की कमी होने पर आपके शरीर में कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इन समस्याओं में दिल की धड़कन तेज होना, ब्लड सर्कुलेशन सही से न होना, बेहोशी, सीने में दर्द जैसी परेशानियां शामिल हैं। ऐसे में शरीर में खून की कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप अपने शरीर में खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो गर्मियों में कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार ड्रिंक्स-

चुकंदर का जूस

शरीर में आयरन की कमी होने पर आप चुकंदस से तैयार जूस पी सकते हैं। इसमें आयरन की प्रचुरता होती है, जो खून की कमी को दूर कर सकता है। साथ ही इससे शरीर में ऑक्सीजन के सप्लाई में भी सुधार किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में खून की कमी न हो, तो दिन में कम से कम दो बार चुकंदर का जूस जरूर पिएं। 

पालक शेक

गर्मियों में पालक का शेक पीना भी आपके शरीर के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इस जूस से आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त होता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। पालक के जूस का स्वाद बेहतर करने के लिए आप इसमें  नारियल या काजू जैसी सामग्री को मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा इस खास जूस में आप नाशपाती, नींबू, अजमोद, अजवाइन जैसी सामग्री भी एड कर सकते हैं। इससे आपके शरीर का काफी लाभ होगा। 

शहतूत का जूस

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए विटामिन सी से भरपूर शहतूत का जूस भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इस जूस में आप थोड़ा सा चिया सीड्स, ओट्स और केला भी मिक्स कर सकते हैं। इससे शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। 

सूखे बेर या प्रून का जूस

शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में सूखे बेर या फिर प्रून का जूस हेल्दी साबित हो सकता है। इसमें पोटेशियम की अधिकता होती है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर की परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है।

शरीर में आयरन की कमी होने पर आप इन फायदेमंद जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी लाभ पहुंचेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source