Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Juice for Thyroid: थायराइड रोगों को दूर करते हैं ये खास प्रकार के जूस, जानें कैसे करें सेवन

Juice To Drink in Thyroid: थायराइड एक गंभीर रोग है, जिसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि, आपको कुछ खास प्रकार के जूस हैं जिनका सेवन करने से थायराइड के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

Juice for Thyroid: थायराइड रोगों को दूर करते हैं ये खास प्रकार के जूस, जानें कैसे करें सेवन

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 28, 2022 10:52 PM IST

आजकल लगातार बिगड़ रही जीवनशैली और लाइफस्टाइल बिजी होने के कारण अपनी सेहत का ध्यान रख पाना बेहद मुश्किल हो गया है। साथ ही शरीर को सही पोषण न मिलने के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां विकसित हो जाती हैं और उनमें से कुछ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व थायराइड जैसे रोग हैं, जिनका इलाज संभव नहीं है। थायराइड एक गंभीर रोग है और इसका भी कोई संभव इलाज नहीं है। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें अपनाकर इस स्थिति के लक्षणों को कम किया जा सकता है। हालांकि, हम अपने लेख में कुछ खास प्रकार के जूस के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ थायराइड के लक्षणों को गंभीर होने से रोका जा सकता है, साथ ही इससे स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे भी मिलते हैं। यदि आपको या आपके परिवार में किसी को थायराइड संबंधी कोई समस्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

थायराइड की गंभीरता को कम करता है गाजर और चुकंदर का जूस

गाजर और चुकंदर के जूस में अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो थायराइड में होने वाले लक्षणों की गंभीरता को कम करने में मदद कर सकते हैं। गाजर व चुकंदर का जूस न सिर्फ थायराइड के लक्षणों को कम करता है, साथ ही इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अनार के जूस को भी मिलाया जा सकता है।

लौकी के जूस से करें थायराइड के लक्षणों को कम

थायराइड अक्सर मोटापे से जुड़ा हो सकता है और ऐसे में लौकी का जूस काफी मददगार हो सकता है। लौकी का जूस न सिर्फ थायराइड के लक्षणों को कम करता है साथ ही इसमें वजन कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। जिन लोगों को थायराइड के कारण कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए भी लौकी का सेवन फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है।

Also Read

More News

जलकुंभी का रस करे थायराइड के लक्षणों को दूर

थायराइड के गंभीर लक्षणों को कम करने में जलकुंभी के रस का सेवन भी किया जा सकता है। इसके जूस का सेवन करके थायराइड के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि, जलकुंभी का जूस कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है इसलिए डॉक्टर से पूछने के बाद ही इसका सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हालांकि, थायराइड एक गंभीर रोग है और इसकी समय पर देखभाल न करने पर इससे कई बार गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए यदि आपको लगता है आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति थायराइड से ग्रस्त हैं, तो घर पर कोई भी उपाय करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली की आदतों को अपनाना और संतुलित आहार लेना कुछ हद तक स्थिति को विकसित होने के खतरे को कम कर सकता है।