Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाई ब्लड प्रेशर को जड़ से करना है खत्म, तो नियमित रूप से पिएं ये जूस

हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी और डायबिटीज जैसी समस्याएं होने के भी खतरे अधिक रहते हैं। ऐसे में हमें अपने डेली रुटीन में कुछ बदलाव करने जरूरी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन 4 जूसों के (Juice for High Blood Pressure) नाम-

हाई ब्लड प्रेशर को जड़ से करना है खत्म, तो नियमित रूप से पिएं ये जूस
हाई ब्लड प्रेशर को जड़ से करना है खत्म, तो नियमित रूप से पिएं ये जूस

Written by Kishori Mishra |Updated : September 29, 2020 2:36 PM IST

Juice for High Blood Pressure : आज के समय में ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो चुकी है। हर उम्र के लोग ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं। खानपान में लापरवाही की वजह से हमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझना पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल पर काफी गहरा असर पड़ सकता है। कभी-कभी हार्ट अटैक होने के खतरे भी (Juice for High Blood Pressure) होते हैं।

इसके साथ ही किडनी और डायबिटीज जैसी समस्याएं होने के भी खतरे अधिक रहते हैं। ऐसे में हमें अपने डेली रुटीन में कुछ बदलाव करने जरूरी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन 4 जूसों के (Juice for High Blood Pressure) नाम-

नारियल पानी

नारियल का पानी कई गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नारियल का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। अध्ययन के मुताबिक, अगर हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को लगातार 15 दिनों कर नारियल पानी दिया गया, तो उनके अंदर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को 71% तक कम किया जा सकता है।

Also Read

More News

गुड़हल के फूलों का जूस

शोध के अनुसार, गुड़हल के फूलों से तैयार जूस या फिर चाय आपके ब्लड प्रेशर को कुछ ही घंटों में कंट्रोल कर सकती है। इसके साथ ही इसके सेवन से दिल की परेशानियां भी दूर होती हैं। गुड़हल के फूल में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

टमाटर का जूस

टमाटर सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह कैल्शियम, विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। रोजाना कच्चे टमाटर का जूस पीने से आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपका दिल भी सेहतमंद रहेगा।  जापानी शोधकर्ताओं के मुताबिक, नियमित रूप से टमाटर का जूस पीने से  एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता हैय़

अनार का जूस

अनार में विटामिन, फोलेट, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दिल को स्वस्थ रखने में अनार का जूस आपकी मदद कर सकता है।

लो स्पर्म काउंट है आपकी समस्या, तो आज से ही फॉलो करें ये 4 हेल्दी आदतें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

त्वचा पर हुए तिल हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कितना कारगर?

About the Author

... Read More