Best Indian Foods For Breakfast: नाश्ते में खाएं ये 2 सफेद फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक, रहेंगे हेल्दी

ब्रेकफास्ट के लिए पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर फूड्स का चयन करना चाहिए। ऐसे ही 2 हेल्दी ब्रेकफास्ट फूडस के बारे में पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 19, 2022 8:21 PM IST

Best Indian Foods For Breakfast: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी औऱ पेट भरने वाला हो तो व्यक्ति दिनभर खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करता है। दिनभर काम करने के लिए आवश्यक शक्ति के लिए नाश्ते में सही फूड्स का सेवन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आमतौर पर लोग नाश्ते में चाय के साथ बिस्किट खा लेते हैं या ब्रेड-बटर और जैम खाकर पेट भर लेते हैं। लेकिन, इन सब चीज़ों के सेवन से सही मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त नहीं हो पाते। इसीलिए, ब्रेकफास्ट के लिए पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर फूड्स का चयन करें। ऐसे ही 2 हेल्दी ब्रेकफास्ट फूडस हैं मखाना और ओट्स जो भारतीय किचन्स में आसानी से मिल जाते हैं।  यहां पढ़ें इनके सेवन के फायदे और सही तरीके। (Best Indian Foods For Breakfast in Hindi)

क्यों है मखाना एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आइटम?

मखाना या फॉक्स नट्स (Fox Nuts) एक पॉप्युलर ड्राई फ्रूट है जिसे विविध प्रकार के व्यंजन से लेकर प्रसाद बनाने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक शक्तिवर्धक फूड है इसीलिए, व्रत-उपवास में मखाने की खीर (Makhane ki kheer) खायी जाती है। नाश्ते में मखाने का सेवन इसे घी में भूनकर किया जा सकता है। एक मुट्ठी मखाना चबाने से दिन भर के लिए ना केवल एनर्जी मिलेगी बल्कि सेहत को अन्य कई फायदे भी होंगे। ऐसे ही कुछ फायदों (Makhana khane ke fayde) के बारे में पढ़ें यहां-

  • सुबह नाश्ते में मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है।
  • इससे दिल की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।
  • रोजमर्रा के जीवन में महसूस होने वाला स्ट्रेस या तनाव कम करने के लिहाज से भी मखाने का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है।
  • इसमें मौजूद पोषक तत्व किडनी को साफ करने में मदद करते हैं और उसे हेल्दी भी बनाते हैं।

ओट्स

हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स की बात की जाए तो ओट्स का भी नाम उसमें शामिल है।  लोग अपनी पसंद के अनुसार, अलग-अलग प्रकार के ओट्स का सेवन करते हैं। आप भी अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से  स्टील कट, रोल्ड या अन्य किसी भी प्रकार के ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ये सभी सेहत के लिए लाभकारी ही साबित होंगे। ओट्स का सेवन दूध और ड्राईफ्रूट्स के साथ किया जा सकता है या इससे नमकीन नाश्ता भी बनाया जा सकता है। ओट्स के सेवन से शरीर को ये बेमिसाल फायदे होगें-

  1. यह डाइटरी फाइबर (Dietary Fiber) से भरपूर होता है इसीलिए, इसके सेवन से पेट भरता है और आपको देर तक भूख नहीं लगती है।
  2. ओट्स में अनसोल्यूबल डाइटरी फाइबर होते हैं जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। इससे, कॉन्स्टिपेशन, पेट फूलने और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
  3. हाई बीपी या हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए ओट्स का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायता करता है।
  4. नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद माने जाने वाले कुछ पोषक तत्व जैसे- विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा ओट्स में पायी जाती है। इसीलिए इनके सेवन से नर्वस सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी सलाह पर अमल करनेया किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)