Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंत में जमा गंदगी को धो निकालेंगे ये 4 देसी ड्रिंक, जानें कौन सा देसी ड्रिंक देगा ज्यादा फायदा

Indian drink for gut health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंत स्वस्थ रहना भी जरूरी है। इस लेख में जानें 4 देसी ड्रिंक जो आपकी आंतों की अंदर से सफाई करके आपको बीमारियों से दूर रखते हैं।

आंत में जमा गंदगी को धो निकालेंगे ये 4 देसी ड्रिंक, जानें कौन सा देसी ड्रिंक देगा ज्यादा फायदा

Written by Mukesh Sharma |Published : February 15, 2023 6:35 PM IST

Indian drink for gut cleanse: शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से बचाने के लिए साफ-सफाई रखना जरूरी होता है। जिस प्रकार हम बार से अपने शरीर की सफाई रखते हैं, उसी प्रकार शरीर के अंदर से सफाई रखना भी जरूरी है। खासतौर पर शरीर के उन अंगों को जिन्हें वेस्ट (अपशिष्ट पदार्थ) शरीर से बाहर निकालने पड़ते हैं। आंत भी शरीर के उन्हीं हिस्सों में से एक है और इनकी सफाई करना जरूरी है। कुछ दुर्लभ मामलों में आंत में मौजूद गंदगी के कारण संक्रमण आदि हो जाता है और यहां तक कि कई बार ये संक्रमण पेट तक भी फैल जाता है। आंतों की सफाई के लिए आपको किसी खास डाइट की जरूरत नहीं है बल्कि आप कुछ देसी ड्रिंक ड्रिंक्स का सेवन करके ही अपनी आंतों को डिटॉक्स कर सकते हैं। चलिए जानते हैं 4 ऐसे देसी इंडियन ड्रिंक्स के बारे में, जिनकी मदद से आंतों के अंदर की गंदगी को साफ किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इंटेस्टाइन को डिटॉक्स करने वाले 4 इंडियन ड्रिंक्स के बारे में। (drink for clean gut)

1. चुकंदर की कांजी (Beetroot kanji for gut health)

कांजी घर पर बनाया जाने वाले एक देसी ड्रिंक है, जो शरीर के कई फायदे एक साथ देता है। यह चुकंदर के रस और पानी को मिलाकर उसे फर्मेंट किया जाता है। साथ ही साथ इसमें कुछ खास तरह के मसाले व जड़ी-बूटियां भी डाली जाती हैं। दोपहर या शाम का खाना खाने से पहले रोजाना 100 एमएल कांजी का सेवन करने से आपकी आंत अंदर से साफ रहती हैं।

2. चावल की कांजी (Rice kanji for gut health)

भारत के कई हिस्सों में चावल की कांजी काफी पिया जाता है। यह चावल को उबालकर और उसके पानी को खास विधि के साथ फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। कुछ लोग इसमें दही या छाछ भी मिला लेते हैं, तो कहीं पर इसमें अलग तरह के मसाले व जड़ी-बूटियां मिलाई जाती हैं। यह खास तरह का ड्रिंक एक नेचुरल प्रोबायोटिक की तरह काम करता है, जो आंतों को साफ करने में बेहद लाभकारी है। आंत से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज करने क लिए चावल की कांजी फायदेमंद रहती है।

Also Read

More News

3. गाजर की कांजी (Carrot kanji for gut health)

गाजर की कांजी को गाजर से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गाजर पानी व जरूरी मसालों को मिलाकर और खास विधि के साथ फर्मेंट करके तैयार की गई गाजर की कांजी आपकी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए बेहद फायदेमंद रहते हैं। स्वाद में खट्टी और मिठी कांजी का रोजाना सेवन किया जा सकता है, जो आंत के अंदर की बीमारियों को निकालने में मदद करती है।

4. कोम्बुचा (Kombucha for gut health)

कांजी की तरह कोम्बुचा भी एक फर्मंटेड ड्रिंक है, जिसका सेवन आपकी आंतों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। यह आंत की अंदर से सफाई करने में मदद करने के साथ-साथ अन्य कई फायदे भी प्रदान करता है, जैसे पाचन क्रिया और इम्यूनिटी को बूस्ट करना आदि। कोम्बुचा का सेवन रोज किया जा सकता है। हालांकि, यदि आप वेट लॉस डाइट ले रहे हैं, तो इस ड्रिंक के शुगर लेवल की एक बार जांच कर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डिस्कलेमर: हालांकि, यदि आपको आंत या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है, तो इन में से किसी भी पेय पदार्थ का सेवन करने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह अवश्य लें।