चाय पीने के बाद नही होगी एसिडिटी, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें

Best Home Remedies for Acidity relief after drinking tea: दूध, पत्ती और चीनी वाली चाय पीने के कारण अक्सर लोगों को गैस बन जाती है। गैस से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खें (Gas se Rahat Paane ke Upaye) अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 24, 2025 8:26 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Anjana Kalia

Best Home Remedies for Acidity relief after drinking tea: भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि दिन की शुरुआत और थकान मिटाने का सबसे आसान जरिया है। लेकिन कई लोगों को चाय पीने के बाद पेट में जलन, खट्टी डकार, सीने में भारीपन या एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके पीछे गलत खान-पान, खाली पेट चाय पीना, बहुत अधिक दूध या चीनी डालना और दिन में कई बार चाय पीना मुख्य कारण होते हैं।

अगर आप चाय के बिना दिन नहीं गुजार सकते लेकिन एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, चाय पीने के बाद एसिडिटी से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Acidity se Rahat Paane ke Gharlu Upay)

चाय पीने के बाद एसिडिटी क्यों होती है?

दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट अंजना कालिया के अनुसार, चाय पीने के बाद पेट में एसिडिटी बनने के कई कारण हो सकते हैं:

सुबह-सुबह पेट खाली होता है। ऐसे में चाय में मौजूद कैफीन पेट में एसिड बढ़ा देता है, जिससे जलन होने लगती है। बहुत गरम चाय पेट की लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे एसिडिटी और तेज हो जाती है।

मिल्क टी पचने में भारी होती है और पाचन को धीमा कर देती है, जिससे गैस और एसिडिटी बढ़ती है। इसके अलावा जो लोग दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा पीते हैं, उनमें भी पेट में जलन और एसिडिटी की परेशानी देखी जाती है।

मीठी चाय पेट में फर्मेंटेशन बढ़ाती है, जो गैस, सीने में जलन और खट्टी डकार का कारण बनती है।

चाय से होने वाली एसिडिटी से कैसे बचाव करें

अगर आपको चाय पीने के बाद अक्सर एसिडिटी की परेशानी होती है, तो आप एक्सपर्ट द्वारा बताए गए नुस्खों को आजमा सकते हैं।

- चाय पीने के तुरंत बाद अगर पेट में जलन महसूस हो रही है तो गुनगुना पानी पिएं। इससे पेट का एसिड नीचे की ओर चला जाता है और राहत मिलती है।

- सौंफ पाचन सुधारती है और गैस को कम करती है। चाय के बाद 1 चम्मच सौंफ चबाने से एसिडिटी बननेकी संभावना काफी कम हो जाती है।

- चाय पीने के बाद 1 इलायची चबाने से पेट को ठंडक मिलती है। इलायची के पोषक तत्व पेट की एसिडिटी को कम करते हैं।

- गुड़ प्राकृतिक एंटासिड है। चाय पीने के बाद छोटा सा गुड़ का टुकड़ा खाने से पेट में जलन नहीं होती। आप चाहें तो चाय पीने के बाद 1 से 2 चम्मच गुड़ का पानी पीकर भी एसिडिटी को कम कर सकते हैं।

- चाय के बाद 1/2 चम्मच अजवाइन में चुटकी भर काला नमक मिलाकर खा लें। यह गैस और एसिडिटी दोनों में राहत देता है।

- अगर चाय पीने के बाद पेट की एसिडिटी बहुत तेज हो, तो 1/2 कप ठंडा दूध या छाछ पी लें। ये पेट की जलन शांत करने का सबसे तेज और असरदार तरीका है।

- केला पेट पर कोटिंग बनाता है, जिससे एसिड का असर कम हो जाता है। चाय पीने के बाद 1 केला खाना बहुत लाभदायक है। चाय पीने के आधे घंटे बाद केला खाने से पेट की एसिडिटी कम होती है।

- चाय के बाद अगर भारीपन लगे तो 1 गिलास जीरा पानी पिएं। यह गैस तुरंत खत्म कर देता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source