... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 25, 2019 5:39 PM IST
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए जरूरी पौष्टिक फूड. ©pixabay
आप एथलीट डाइट प्लान के बारे में जानते ही हैं. स्पोर्ट्स पर्सन, एथलीट या दौड़ने वाले लोगों के लिए ऐसी डाइट की जरूरत होती है जिसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन होते हैं. ऊर्जा के लिए प्रोटीन, कैल्शियम होने के साथ आसानी से पचने वाला होना चाहिए. किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहतर प्रदर्शन के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है. खेलने या दौड़ने के लिए सिर्फ शरीर के लिए ऊर्जा जरूरी नहीं है. इसके अलावा दिमाग को तेजी से सोचने के लिए, ठीक से नींद आए इसके लिए भी जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में एथलीट, खिलाड़ी या किसी भी तरह के स्पोर्ट्स पर्सन के लिए कुछ फूड बहुत जरूरी होते हैं. हम यहां पर ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बता रहे हैं जो खिलाड़ियों के लिए जरूरी होते हैं.
हेल्दी फूड में दाल और फली वाले फूड हमेशा से सबसे ज्यादा पौष्टिक माने जाते हैं. राजमा में एमिनो एसिड, फाइबर, प्रोटीन के साथ बहुत कम मात्रा में शर्करा होती है. यह एक खिलाड़ी के लिए बेहतर डाइट में शामिल की जा सकती है. राजमा चावल किसी भी खिलाड़ी को एक साथ देकर तुरंत एनर्जी और पोषक तत्वों को पूरा किया जा सकता है.
वैसे तो चना कई तरह के होते हैं लेकिन काले या सफेद चने के तौर पर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. क्योंकि दोनों ही तरह के चने में प्रोटीन और फोलिक एसिड की मात्रा पर्याप्त होती है. खिलाड़ियों के लिए शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए चना खाना फायदेमंद होता है. खेल में ज्यादा मेहनत होने से शरीर के ब्लड सेल्स का भी नुकसान होता है. उनकी भरपाई के लिए चना खाना बहुत फायदेमंद होता है.
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए खजूर खाना जरूरी होता है. क्योंकि खजूर में आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है. एथलीट या खिलाड़ी को पूरे दिन हैवी खाना खाने के लिए सलाह नहीं दी जा सकती है. ऐसे में जब बीच में एनर्जी और पोषक तत्वों की जरूरत हो तो खजूर को स्नैक के तौर पर खाना बहुत फायदेमंद होता है.
आलू की प्रजाति का ही शकरकंद एथलीट डाइट प्लान के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है. शकरकंद में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है. फेफड़ों की मजबूती के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है. इसके अलावा शकरकंद में तुरंत एनर्जी देने की क्षमता होती है. एक एथलीट के बेस्ट डाइट प्लान के लिए शकरकंद का होना जरूरी होता है.
केला एक पोष्टिक फल है यह हम सभी जानते हैं. एक खिलाड़ी के लिए यह सबसे आसान और सस्ता फूड है जो पोष्टिकता के साथ सहजता से मिल सकता है. केले में पोषक तत्व के अलावा डोपामाइन भी पाया जाता है जो एथलीट डाइट के लिए बेस्ट होता है. यह एथलीट को थकान से बाहर निकालने का भी काम करता है.
क्या है प्लांट बेस्ड डाइट प्लान, इसके फायदे और कैसे करें इसे फॉलो.