बिना क्रीम-पाउडर के खुद ब खुद चमकने लगेगी स्किन, बस खाना शुरु कर दें कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड्स

Best Collagen Foods: स्किन के नेचुरल और हेल्दी निखार को पाने के सही डाइट का होना जरूरी है। इसलिए इस लेख में हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं,जो कोलेजन बढ़ाकर स्किन की सुंदरता में सुधार करते हैं।

बिना क्रीम-पाउडर के खुद ब खुद चमकने लगेगी स्किन, बस खाना शुरु कर दें कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड्स

Written by Mukesh Sharma |Published : November 18, 2025 10:44 AM IST

Glowing skin ke liye kya khaye: दमकती त्वचा को देखा है? इसी त्वचा पर नजर पड़ते ही हर कोई इसका दीवाना हो जाता है। असल में जब चेहरे पर हेल्दी चमक नजर आती है, तो मेकअप की भी जरूरत नहीं पड़ती और यकीनन आपकी भी ऐसी ही त्वचा पाने की इच्छा होगी। लेकिन त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए कोलेजन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में होता है। लेकिन उम्र बढ़ने, तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण शरीर में कोलेजन का स्तर कम होने लगता है, जिसकी वजह से स्किन ढीली, बेजान और रिंकल्स से भरने लगती है। हालांकि एक अच्छी बात है कि कोलेजन बढ़ाने के लिए आपको किसी महंगे स्किन-केयर प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ प्राकृतिक ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना है, जिससे आपकी त्वचा बिना किसी स्किन ट्रीटमेंट के ग्लोइंग बना जाएगी। कैसे आइए जानते हैं।

बोन सूप (Bone Soup)

सुनने में बेशक आपको यह अजीब लगे, लेकिन यह डॉक्टरों का सुझाया हुआ एक तरीका है। बोन ब्रॉथ को कोलेजन का सबसे प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। चिकन या मटन की हड्डियों को लंबे समय तक उबालने पर उससे निकलने वाला जिलेटिन शरीर में कोलेजन की कमी को पूरा करता है। इससे त्वचा टाइट होती है, झुर्रियों नहीं बढ़ती और बालों-नाखूनों को भी मजबूत बने रहते हैं।

नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी पीने के फायदे आप जानते ही होंगे लेकिन स्किन के लिए इसके फायदों के बारे में आपको भी कम जानकारी होगी। नारियल पानी विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो विटामिन सी कोलेजन सिंथेसिस को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करता है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है। ऐसे में रोजाना एक गिलास नारियल पानी पीने से शरीर का हाइड्रेशन बढ़ता है और स्किन का ग्लो करने लगती है।

Also Read

More News

(और पढ़ें - सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे)

एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice)

दरअसल एलोवेरा में पॉलीसेकेराइड मौजूद होते हैं, जो त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ाते हैं। यह त्वचा की सूजन कम करते हैं, उसे हाइड्रेट रखते हैं और प्राकृतिक ग्लो आता है। बढ़ती उम्र में सुबह खाली पेट आधा कप एलोवेरा जूस पीना स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए अच्छी स्किन के लिए एलोवेरा जूस का सेवन किया जा सकता है।

आंवला जूस (Amla Juice)

विटामिन-सी का आंवला से अच्छा स्रोत और क्या हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक छोटा-सा आंवला आपके पूरे दिन की विटामिन-सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। वहीं यह न सिर्फ शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करते हैं।

अनार का जूस (Pomegranate Juice)

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस होता है और त्वचा में कोलेजन को टूटने से बचाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा जवां दिखती है, पिगमेंटेशन कम होता है और नेचुरल रेडियंस नजर आता है यानी आपको मिलती हैं दमकती-चमकती त्वचा। इसलिए अगर आप अपने पेट के साथ-साथ स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।