दीवाली सेलिब्रेशन में खा ली ज्यादा मिठाई तो इस खास ड्रिंक से करें बॉडी को डिटॉक्स

Drink to detox your body: अगर आपने भी दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान ज्यादा मिठाई खा ली हैं तो अब समय है अपने शरीर को डिटॉक्स करने का और उसके लिए हम आपको इस लेख में ये खास ड्रिंक बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 1, 2024 6:42 PM IST

Healthy drink to detox your body after diwali: दिवाली जैसे त्योहारों पर मिठाइयों का सेवन आम बात है, लेकिन ज्यादा मिठाई खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मिठाइयों में शक्कर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है और जिन लोगों को पहले से डायबिटीज है, उनके लिए यह और भी हानिकारक है। अत्यधिक शक्कर के सेवन से लिवर पर दबाव पड़ता है और यह फैटी लिवर जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता कम हो सकती है। मिठाइयों में प्रोसेस्ड शुगर और मैदा होने के कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे एसिडिटी, गैस, और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन दीवाली के त्योहार पर मिठाई का आनंद तो लेना ही होता है, मगर इसके बाद शरीर को डिटॉक्स करना भी जरूरी हो जाता है। आज हम यहाँ एक सरल और असरदार ड्रिंक बताने जा रहें है, जो आपको मिठाइयों की अधिकता से राहत दिलाने में मदद करेगी।

नींबू-अदरक डिटॉक्स ड्रिंक

सामग्री

- 1 गिलास गुनगुना पानी

- आधा नींबू का रस

- 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

- 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)

विधि

1. गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं।

2. इसमें अदरक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

3. चाहें तो शहद भी डाल सकते हैं।

4. इसे सुबह खाली पेट पिएं।

कैसे करेगा ये ड्रिंक काम?

नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। अदरक का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को सुधारता है और शरीर से विषाक्त तत्वों को निकालने में मदद करता है। ये ड्रिंक आपकी बॉडी को अंदर से साफ करेगा और आपको फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करवाएगा।

अन्य फायदे

यह ड्रिंक न सिर्फ आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों से बाहर निकालने में मदद करेगा बल्कि इसके साथ-साथ यह पाचन क्रिया को भी ठीक करने में मदद करेगा। इस ड्रिंक का सेवन करने के बाद आपको ठीक से भूख भी लगेगी और साथ ही जिन लोगों को सीने में जलन या नि एसिड रिफ्लक्स की समस्या है उनके लक्षणों को कंट्रोल करने में भी इससे काफी मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source