अबकी बार अनहेल्दी मिठाइयां नहीं बल्कि घर पर बनी हेल्दी मिठाई से कराएं सबका मुंह मीठा

Healthy sweets: दिवाली के मौके पर बाहर मिलने वाली मिठाइयां बेहद मिलावटी होती हैं, जो स्वाद में तो अच्छा लगती हैं लेकिन आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती हैं। लेकिन आप घर पर भी हेल्दी मिठाइयां बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 31, 2024 7:01 AM IST

Healthy homemade sweets that you can make at home for diwali: दिवाली के मौके पर खूब मिठाइयां खाई जाती हैं और बांटी जाती हैं, लेकिन आपको भी पता ही होगा कि इस त्यौहार के मौके पर मिलने वाली मिठाइयां बेहद अनहेल्दी होती हैं और इसके कारण कई बार पेट खराब होने का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन घर पर कुछ मिठाइयां हेल्दी तरीके से बनाई जा सकती हैं, जो घर पर बनी होने के कारण टेस्टी तो ही ही हैं और सेहत के लिए हेल्दी भी होती हैं। इस लेख में हम आपको घर पर बनाई जा सकने वाली कुछ हेल्दी मिठाइयों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं और ये मिठाइयां आपकी सेहत को नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचाने वाली हैं।

नारियल के लड्डू (Nariyal Laddu)

अगर आप चाहते हैं कि दिवाली के मौके पर आप अपने बच्चों के बाहर की अनहेल्दी मिठाई नहीं बल्कि घर पर बनी टेस्टी और हेल्दी मिठाई खिलाएं तो नारियल के लड्डू आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। नारियल को ग्राइंडर की मदद से पीसकर चूरा बना लें और फिर कढ़ाही में पकाने के बाद दूध देसी घी व चीनी मिलाकर उसे अच्छे से पका लें और टाइट होने के बाद इसके लड्डू बना लें।

बेसन की बर्फी (Besan Burfi)

अगर आप मिठाई का कोई हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो बेसन की बर्फी काफी अच्छा विकल्प आपके लिए हो सकता है। बेसन की बर्फी को अगर देसी घी और कम मीठे के साथ बनाया जाए तो ये मिठाई का बेहद हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। दिवाली के मौके पर आप बाहर की महंगी मिठाइयां लाने की बजाय ये टेस्टी ऑप्शन घर पर ही बना सकते हैं।

सूजी की बर्फी (Suzee Burfi)

हेल्दी और टेस्टी मिठाई के ऑप्शन में सूजन की बर्फी भी शामिल है और आप उसका सेवन कर सकते हैं। सूजी सी बर्फी को बनाना भी बेहद आसान है और अगर आप देसी घी एवं कम मीठे के साथ इन्हें बनाते हैं तो इनका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है व सेहत के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है। अगर आप हेल्दी मिठाई का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो सूजी की बर्फी पर भी विचार कर सकते हैं।

लौकी की बर्फी (Lauki Burfi)

आपको लौकी की सब्जी भले ही पसंद न हो लेकिन हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपको लौकी से बनी बर्फी बेहद पसंद आएगी और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होगी। दूध का मावा, उबली हुई लौकी, थोड़ा देसी घी और कम मीठे के साथ बनी लौकी की बर्फी न सिर्फ हेल्दी ऑप्शन है बल्कि स्वाद में भी यह कमाल होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source