Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hormonal balance food: हमारी बॉडी को सामान्य रूप से काम करने के लिए हार्मोन लेवल का होना भी जरूरी है। शरीर में कई अलग-अलग प्रकार के हार्मोन बनते हैं, जिनका काम भी अलग-अलग होता है। जब हमारे शरीर में इन हार्मोन के लेवल कम या ज्यादा हो जाते हैं, तो उस स्थिति को हार्मोन इंबैलेंस कहा जाता है। हार्मोन इंबैलेंस के कारण शरीर में कई अलग-अलग समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें आमतौर पर बाल झड़ना, वजन कम होना या बढ़ना, थकान व कमजोरी, कब्ज या दस्त लगना, मानसिक स्वास्थ्य खराब होना और दिल की धड़कन धीमी पड़ना आदि शामिल हैं। इसके अलावा कई बार गंभीर स्थितियां भी हार्मोन इंबैलेंस होने पर पैदा हो सकती हैं। हालांकि, डाइट में कुछ बदलाव करके भी हार्मोन इंबैलेंस को फिर से बैलेंस किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी खास तरह की हरी सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी बॉडी में हार्मोन लेवल को बैलेंस रखने में मदद करती हैं।
हार्मोन इंबैलेंस जैसी स्थितियों से निपटने के लिए डाइट में ब्रोकली को शामिल किया जा सकता है। खासतौर पर जिन में एस्ट्रोजन का लेवल कम या ज्यादा हो रहा है, उनके लिए डाइट में ब्रोकली शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कब्ज व अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने में भी ब्रोकली का सेवन किया जा जा सकता है।
हार्मोन से जुड़ी समस्याओं के दौरान पत्ता गोभी का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। पत्ता गोभी में कई ऐसे खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हार्मोन लेवल को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। पत्ता गोभी का सेवन सलाद के रूप में किया जा सकता है या फिर इसे उबालकर भी खाया जा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जी होने के कारण पालक का सेवन करना शरीर को कई फायदे प्रदान करता है और इनमें से एक फायदा है शरीर में हार्मोन लेवल को बैलेंस रखना। यदि आपको हार्मोन इंबैलेंस की समस्या हो रही है, तो आपको भी अपनी डाइट में पालक को शामिल कर लेना चाहिए। पालक सलाद के रूप में, उबालकर या फिर इसका जूस पीना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है।
हार्मोन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए डॉक्टर अक्सर ट्रीटमेंट के दौरान इसे डाइट में शामिल करने की सलाह भी देते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करते रहने से हार्मोन का लेवल सामान्य रहता है। ब्रसल स्प्राउट्स में कई ऐसे खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो एस्ट्रोजन को प्रभावी रूप से मेटाबोलाइज करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: हालांकि, यह ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है कि हार्मोन इंबैलेंस से जुड़ी समस्या के कारण कई बार गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। ऐसे में समय रहते इसकी रोकथाम करना जरूरी है। यदि आपको लग रहा है कि आपका हार्मोनल बैलेंस खराब हो रहा है या फिर आपको उससे जुड़ी कोई अन्य महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात कर लेनी चाहिए। उपरोक्त डाइट लेने से पहले भी एक बार इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।