Sugar Cravings बढ़ा सकती है वजन, मीठे की क्रेविंग को झटपट दूर करते हैं ये फल

Fruits for sugar craving: जो लोग अपना वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए शुगर क्रेविंग काफी परेशान कर देने वाली हो सकती है। लेकिन आप इन फलों को खाकर भी अपनी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 1, 2023 5:59 PM IST

How to control sugar craving: कई बार ऐसा होता है कि हमारा अचानक से कुछ खाने का तेज मन कर जाता है। ऐसा आमतौर पर या तो बहुत ही चटपटा या फिर कुछ जबरदस्त मीठा खाने का ही मन करता है। मीठा खाने का एकदम से मन करना यानी शुगर क्रेविंग अक्सर ज्यादा होती है और बार-बार इसका होना आपके वजन को बढ़ा सकता है। कई बार जब हम कोई मिठाई, चॉकलेट या केक आदि देख लेते हैं, तो हमारा भी उन्हें खाने के तेज मन कर जाता है। लेकिन जो लोग अपना वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योकि हम आपको अपनी क्रविंग को कंट्रोल करने के कुछ तरीको के बारे में बताने वाले हैं। इसलेख में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी जब आपको मीठा खाने का तेज मन करता है, तो आप नीचे दिए गए इन फ्रूट्स में कोई भी खाकर अपनी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं।

1. नाशपाती या बब्बूगोशा (Indian Pear for Sugar craving)

गर्मियों के मौसम में बब्बूगोशा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, यह बेहद स्वादिष्ट और मीठा फल होता है। एक सही तरीके से और पूरी तरह से पका हुआ बब्बूगोशा बेहद मीठा होता है, जो आपके मीठे के मन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। बब्बूगोशा को इंडियन पियर यानी भारतीय नाशपाती भी कहा जाता है।

2. सेब (Apple for sugar craving)

कुछ मीठा खाने के मन करे तो सेब खाना आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है, जो न सिर्फ आपकी सेहत को फायदा देगा बल्कि आपका मीठा खाने के मन को भी शांत करेगा। अगर आपका मीठा खाने का तेज मन कर रहा है तो एक पका हुआ लाल सेब खाकर आप अपनी शुगर क्रेविंग को मिटा सकते हैं।

3. आम (Mango for sugar craving)

गर्मियों में आम खाने का मजा ही कुछ और होता है, जो स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। अगर आपका मीठा खाने के मन है, तो पका हुआ आम खाएं। आम कई अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिनमें लाल रंग के आम को ज्यादा मीठा माना जाता है।

4. अनानास (Pineapple for sugar craving)

जब भी अनानास फल नाम आता है, तो मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि ये बहुत ही खट्टा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अच्छे से पका हुआ अनानास खट्टा नहीं बल्कि बहुत ही मीठा होता है। अगर आपको मीठा खाने का तेज मन कर रहा है, तो एक स्लाइस अनानास उसके लिए काफी है।

5. चीकू (Sapodilla for sugar craving)

चीकू बेहद मीठा फल होता है और सेहत के लिए इसके फायदे भी बहुत होते हैं। अगर आपको चीकू खाना पसंद है, तो आप अपनी शुगर क्रेविंग इसके साथ भी दूर कर सकते हैं। जब आपका कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप एक या दो पके हुए चीकू खाकर अपनी शुगर क्रेविंग को शांत कर सकते हैं।

6. केला (Banana for sugar craving)

पका हुआ केला बेहद मीठा हो जाता है और यह मीठे की क्रेविंग को दूर करने का सबसे आसान तरीका है। केला अनेक पोषक तत्वं से भरपूर होने के साथ-साथ बेहद मीठा और स्वादिष्ट भी होता है, अगर आपका मीठा खाने का मन कर रहा है, तो आपके लिए केला अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source