Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जोड़ों के दर्द में मरहम से भी कई गुना असरदार हैं ये फल, रोजाना खाने से हड्डियों की सभी परेशानियां हो जाएंगी फुर्र

Fruits For Joint Pain and Strong Bones : हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ फल आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

जोड़ों के दर्द में मरहम से भी कई गुना असरदार हैं ये फल, रोजाना खाने से हड्डियों की सभी परेशानियां हो जाएंगी फुर्र

Written by Kishori Mishra |Updated : November 3, 2023 8:31 AM IST

Fruits For Joint Pain and Strong Bones : बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें जोड़ों का दर्द और हड्डियों का कमजोर होना शामिल है। इसी वजह से बुजुर्गों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके जोड़ों में दर्द बढ़ती उम्र के साथ न बढ़े, तो इसके लिए आपको मरहम की नहीं बल्कि हेल्दी फलों की जरूरत है। जी हां, हेल्दी फलों के सेवन से काफी हद तक हड्डियों की मजबूती बढडाई जा सकती है, जिससे जोड़ों के दर्द से भी आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूती प्रदान करने वाले फलों की लिस्ट-

स्ट्रॉबेरी हड्डियों को करता है मजबूत

जोड़ों में दर्द और हड्डियों की मजबूती के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत कर सकता है। साथ ही इससे आपको जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द से भी आराम मिल सकता है।

पपीता हड्डियों के लिए है बेस्ट

हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए पपीता का सेवन करें। पपीता में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत कर सकता है। साथ ही जोड़ों के दर्द को भी कम कर सकता है।

Also Read

More News

पाइनएप्पल का करें सेवन

अनानास में पोटेशियम की अधिकता होती है, जो हड्डियों की परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हड्डियों की कैल्शियम की कमी को कम करने में सहायक होता है। अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो पाइनएप्पल का जरूर सेवन करें।

संतरा खाएं

विटामिन सी से भरपूर संतरा न सिर्फ आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है, बल्कि यह आपकी कमजोर हड्डियों को भी मजबूत करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन डी की अधिकता होती है, जो हड्डियों और दांतों की संरचना में सहायक हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियों की मजबूती के लिए आप इन हेल्दी फलों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में आपको सबसे पहले डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।