
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 9, 2023 9:46 AM IST
Fruits For Weight Loss: वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। ज्यादातर लोग अपना वजन घटाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई खाना-पीना कम कर देता है, तो कोई घंटे जिम में पसीना बहता है। हालांकि, वजन घटाने के लिए आपको खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है। कुछ हेल्दी फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। दरअसल, कुछ फलों में विटामिन्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। इन फलों में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है। रोजाना इन फलों का सेवन करने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा, बल्कि शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। तो चलिए, इस लेख में जानते हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जो वजन घटाने में मददगार होते हैं।
रोजाना एक सेब खाकर न सिर्फ आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं, बल्कि वजन भी कम कर सकते हैं। सेब में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इस तरह यह वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
पपीता हमारी सेहत और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है। रोज सुबह नाश्ते में पपीता खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
वजन घटाने के लिए संतरा काफी कारगर होता है। इसमें विटामिन-सी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई रोगों से बचाव होता है। संतरे में कैलोरी कम होती है, इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। वजन घटाने के लिए संतरे का जूस पीने के बयाज इसे सीधे तौर पर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही, इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। तरबूज में कैलोरी भी कम होती है, इसलिए यह वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगेगी।
नाशपाती एक स्वादिष्ट और हेल्दी फल है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। वहीं, इसमें पानी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से यह वजन कम करने में मदद कर सकती है। इसे खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज ब्रेकफास्ट में नाशपाती खा सकते हैं।